फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gaganyaan Mission : Four astronauts will learn to live in space on earth, special training will be held in Bangalore

Gaganyaan Mission : धरती पर ही ‘अंतरिक्ष’ में जीना सीखेंगे चारों एस्ट्रोनॉट, इस शहर में मिलेगा खास प्रशिक्षण

Wed, 05 Jan 2022 04:35 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, तिरुवनंतपुरम।
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 05 Jan 2022 04:35 AM IST
सार

इसरो के बेंगलुरु स्थित मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) के निदेशक डॉ. उन्नीकृष्णन नायर एस ने मनोरमा ईयर बुक 2022 में एक विशेष आलेख में इस खास प्रशिक्षण का जिक्र किया है।

विज्ञापन
Gaganyaan Mission : Four astronauts will learn to live in space on earth, special training will be held in Bangalore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के पहले मानव मिशन गगनयान को सकुशल पूरा करने के लिए रवाना होने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर रहते हुए ही अंतरिक्ष में जीने के तौर-तरीके सिखाए जाएंगे। उन्हें रवानगी की सावधानियां, अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण के बिना रहना, वहां के विषम तापमान को सहना और वापसी में बचाव के गुर सिखाए जाएंगे।

विज्ञापन


2023 में प्रस्तावित पहले मानव मिशन के लिए चयनित चारों अंतरिक्ष यात्रियों की विशेष ट्रेनिंग 2022 की दूसरी छमाही में बेंगलुरु के एक विशेष कैंप में प्रशिक्षण शुरू होगा। इसरो के बेंगलुरु स्थित मानव अंतरिक्ष उड़ान केंद्र (एचएसएफसी) के निदेशक डॉ. उन्नीकृष्णन नायर एस ने मनोरमा ईयर बुक 2022 में एक विशेष आलेख में इस खास प्रशिक्षण का जिक्र किया है। इसमें क्रू मॉडयूल के धरती पर उतरने के विकल्पों, अंतरिक्ष यात्रियों की बचाव प्रणाली और क्रू के जीवनरक्षक पैकेट के  बारे में दिलचस्प जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


खास जीवनरक्षक किट की तैयार
इसरो ने गगनयान के चारों क्रू सदस्यों को गहरे समुद्र में 48 घंटे तक सुरक्षित रखने के लिए खास जीवनरक्षक किट तैयार की है।

...तो बंगाल की खाड़ी में उतरेगा गगनयान
अंतरिक्ष में एक सप्ताह बिता गगनयान धरती पर लौटेगा। इसके लिए अरब सागर पहली प्राथमिकेेता है। वहां कोई मुश्किल हो तो दूसरे विकल्प के तौर पर बंगाल की खाड़ी में भी गगनयान उतर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन फेल हुआ तो...
अंतरिक्ष की विषम परिस्थितियों से खुद को बचाने के लिए चारों क्रू सदस्यों को बर्फ, पानी, पहाड़ और रेगिस्तान में विशेष जीवनरक्षक ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें दी गई जीवनरक्षक किट का इस्तेमाल भी  सिखाया जाएगा।

Gaganyaan Mission : धरती पर ही ‘अंतरिक्ष’ में जीना सीखेंगे चारों एस्ट्रोनॉट, इस शहर में होगा खास प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed