{"_id":"5c59701abdec222c57233380","slug":"gadkari-to-lay-foundation-stone-of-rs-2-345-crore-highway-projects-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में 2,345 करोड़ की तीन राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे नितिन गडकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में 2,345 करोड़ की तीन राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे नितिन गडकरी
Tue, 05 Feb 2019 07:12 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 05 Feb 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को तीन राजमार्ग परियोजनाओं के लिए आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं पर 2,345 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है। सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इन परियोजनाओं से ओडिशा के खनिज संपन्न अंगुल और ढेंकनाल जिलों का राज्य के अन्य भागों से बेहतर संपर्क सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
बयान के अनुसार गडकरी ढेंकनाल जिले के कामख्यानगर में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिये भूमि पूजन करेंगे। इन परियोजनाओं के तहत 132 किलोमीटर लंबा राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस पर 2,345 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।
विज्ञापन
इस मौके पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। बयान के अनुसार इन परियोजनाओं से सड़कों पर भीड़ कम होगी और सड़क सुरक्षा मजबूत होगी।
विज्ञापन