{"_id":"5c4eb92fbdec2211df412b05","slug":"gadkari-is-talking-about-hosh-sitharaman-and-parrikar-asks-how-is-the-josh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में गडकरी कर रहे होश की बातें, परिकर और सीतारमण ने पूछा Hows The Josh?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा में गडकरी कर रहे होश की बातें, परिकर और सीतारमण ने पूछा Hows The Josh?
Mon, 28 Jan 2019 01:41 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस चुकी है। पार्टी के अधिकांश नेता 'जोश' की बात कर रहे हैं। वहीं कुछ नेता ऐसे भी हैं जो 'होश' की याद दिला रहे हैं। अब ये तो लोकसभा चुनाव के नतीजे ही बताएंगे की पार्टी को होश और जोश से नफा होगा या नुकसान। लेकिन यह तय है कि लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक होंगे।
विज्ञापन
2016 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की थी और वहां बने आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। हाल ही में इस ऑपरेशन पर बनी फिल्म भी रिलीज हुई है, जिसका नाम है 'उरी'। इस फिल्म से भाजपा नेताओं में जोश भरा हुआ है। उस समय मनोहर परिकर देश के रक्षा मंत्री थे, जो इस समय गोवा के मुख्यमंत्री हैं और पैंक्रियाज के कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले एक साल से उनका इलाज चल रहा है। रविवार 27 जनवरी को वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से उन्होंने पूछा 'हाउ इज द जोश।' यह सुनते ही वहां उपस्थित लोगों ने भी पूरे उत्साह से 'हाई' कहा। परिकर दरअसल, मांडवी नदी पर केबल पुल के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा, 'मैं अपना जोश आप लोगों में भरता हूं। यहां बैठकर कुछ बोलना चाहता हूं।'
विज्ञापन
इतना ही नहीं, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह लोगों से 'हाउ इज द जोश' पूछ रही हैं। उन्हें भी बदले में 'हाई' का जवाब ही मिल रहा है। सीतारमण बंगलूरू में पूर्व सैनिकों के साथ उरी फिल्म देखने पहुंची थीं।
जब प्रधानमंत्री ने की 'जोश' की बात
इन नेताओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जोश की बात कर चुके हैं। वह हाल ही में दक्षिण मुंबई के नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा देश को देश को समर्पित करने पहुंचे थे। उस दौरान वहां मौजूद हस्तियों से उन्होंने पूछा था 'हाउ इज द जोश'। इस पर सभी ने एक सुर में जवाब दिया था 'हाई सर'।
'जोश' के बीच 'होश' की याद दिलाते गडकरी
हाउ इज द जोश के बीच केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी 'होश' की बातें कर रहे हैं। रविवार को ही एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने चुनाव में किए गए वादों का जिक्र करते हुए कहा कि 'सपने वही दिखाना चाहिए, जिन्हें पूरा किया जा सके। वरना जनता नेताओं की पिटाई करती है।'