{"_id":"64fc977f2e300df00a037ff3","slug":"g20-summit-going-well-biden-on-xi-s-absence-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: क्या शी जिनपिंग के न आने से शिखर सम्मेलन पर असर पड़ा? अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिया यह जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G20: क्या शी जिनपिंग के न आने से शिखर सम्मेलन पर असर पड़ा? अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दिया यह जवाब
Sat, 09 Sep 2023 09:34 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 09 Sep 2023 09:34 PM IST
सार
G20: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग G-20 में होते तो अच्छा होता। हालांकि उन्होंने कहा कि यह (शिखर सम्मेलन) अच्छा चल रहा है। बाइडन अमेरिकी मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग G-20 में होते तो अच्छा होता। हालांकि उन्होंने कहा कि यह (शिखर सम्मेलन) अच्छा चल रहा है। बाइडन अमेरिकी मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि क्या शी जिनपिंग की मौजूदगी का G-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन पर असर पड़ा है, इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका यहां आना अच्छा होता लेकिन शिखर सम्मेलन अच्छा चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं चीनी राष्ट्रपति की गैरमौजूदगी को लेकर विदेश एस जयशंकर ने कहा कि यह हर देश को तय करना है कि इस तरह के शिखर सम्मेलनों में उनका प्रतिनिधित्व किस स्तर पर किया जाएगा और किसी को भी इसका अर्थ ज्यादा नहीं समझना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण यह है कि उस देश ने क्या रुख अपनाया है, उस देश ने विचार-विमर्श और परिणामों में कितना योगदान दिया है।' जयशंकर ने कहा कि चीन G-20 शिखर सम्मेलन के विभिन्न परिणामों का बहुत समर्थन करता है।