फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G20 Summit: Foreign Minister wife will tell First Ladies the recipe of millet dishes

G20 Summit: विदेश मंत्री की पत्नी फर्स्ट लेडीज को बताएंगी इस खास फूड की रेसिपी, व्यंजन बनाने का मिलेगा मौका

Tue, 05 Sep 2023 06:33 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 05 Sep 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार
G20 Summit: राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियां दोपहर में मोटे अनाज (मिलेट्स) के व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगी। ऐसी भी संभावना है कि वे भी मोटे अनाज से तैयार होने वाले व्यंजन बनाने के लिए अपने हाथ आजमा सकती हैं...
loader
G20 Summit: Foreign Minister wife will tell First Ladies the recipe of millet dishes
G20 Summit - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

G20 की बैठक में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्ष जहां राजधानी में एक साझा एजेंडा बनाने के लिए बैठक करेंगे, वहीं इसी बीच उनकी पत्नियों को भारत के मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। 9 सितंबर को 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष-प्रतिनिधि प्रगति मैदान में भारत मंडपम में जुटेंगे। जबकि राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियां सुबह दिल्ली के पूसा रोड स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के परिसर का दौरा करेंगी, जहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर की पत्नी क्योको जयशंकर उनकी अगवानी करेंगी। राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियां दोपहर में मोटे अनाज (मिलेट्स) के व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगी। ऐसी भी संभावना है कि वे भी मोटे अनाज से तैयार होने वाले व्यंजन बनाने के लिए अपने हाथ आजमा सकती हैं।

अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, आईएआरआई परिसर के भीतर ही एक खास जगह तैयार की गई है, जहां सभी को मिलेट्स के विभिन्न व्यंजन दिखाए जाएंगे। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए शेफ फर्स्ट लेडीज को बताएंगे कि मोटे अनाज का व्यंजन किस तरह से पकाया जाता है। इस दौरान वे महिला मेहमानों को इसमें हाथ आजमाने के लिए आमंत्रित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों से एक-एक किसान बुलाये गये है, जिन्हें फर्स्ट लेडीज से मुलाकात और बातचीत का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में मोटे अनाज की एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। महिला मेहमान परिसर में ही मिलेट फार्म जाएंगी। जहां उन्हें मोटे अनाज बाजरा, ज्वार, रागी, कंगनी, कुटकी, कोदो, सवां और चने के खेतों का भी दौरा करवाया जाएगा।

पूसा के बाद राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियां 'रूट्स एंड रूट्स: पास्ट, प्रेजेंट, एंड कंटीन्यूअस' नामक एक प्रदर्शनी देखने के लिए नैशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) जाएंगी। यह गैलरी इंडिया गेट के पास जयपुर हाउस में लगाई गई है। एनजीएमए प्रदर्शनी में इतिहास के माध्यम से भारतीय कला और संस्कृति की प्रगति को दिखाया जाएगा। इसमें विशेष रूप से चंडीगढ़ के सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी से लाई गई गंधर्व मूर्तियों और पहाड़ी लघु चित्रों जैसे तत्वों का प्रदर्शन किया जाएगा। महिला मेहमानों को 'एक जिला, एक उत्पाद' पहल के रूप में भारतीय हस्तशिल्प और वस्त्र भी गिफ्ट के रूप में दिए जाएंगे। जबकि 10 सितंबर को राष्ट्राध्यक्ष और उनकी जीवनसंगिनी दोनों राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

जिल बाइडन कोरोना पॉजिटिव, आने पर संशय

इस बीच अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। व्हाइट हाउस की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। व्हाइट हाउस ने बताया है कि जिल को कोविड के हल्के लक्षण हैं। जबकि राष्ट्रपति जो बाइडन का कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है। बाइडन की 72 साल की पत्नी को पिछले साल अगस्त में भी कोविड हुआ था। जबकि 80 वर्षीय बाइडन ने जुलाई 2022 में अंतिम बार टेस्ट कराया था। इस नए घटनाक्रम के बाद राष्ट्रपति बाइडन की पत्नी के भारत आने पर सस्पेंस गहरा गया है। पत्नी जिल बाइडन के कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी राष्ट्रपति जो बाइडन जी-20 सम्मेलन के लिए तय कार्यक्रम पर ही भारत पहुंचेंगे। व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया है कि राष्ट्रपति तय कार्यक्रम के मुताबिक ही सम्मेलन में शामिल होंगे। बाइडन सात सितंबर को भारत के लिए रवाना होंगे। वह आठ सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed