PM Modi: पीएम मोदी बोले- G20 में सार्थक चर्चा की उम्मीद, नाइजीरिया के दोस्तों ने हिंदी में भेजा स्वागत संदेश
PM Modi: पीएम मोदी ने कहा, अगले कुछ दिनों में मैं नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना में रहूंगा। इन यात्रा कार्यक्रमों से भारत के विभिन्न देशों के साथ संबंधों में नई गति आएगी। मैं जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा और गुयाना में कैरिबियाई नेताओं से मिलूंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि वह ब्राजील होने वाले आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन में सार्थक चर्चा की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में पिछले वर्ष भारत की मेजबानी में तय किए एजेंडे को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय दौरे से पहले की। सबसे पहले वह नाइजीरिया पहुंचेंगे। उसके बाद ब्राजील जाएंगे।
पीएम मोदी ने कहा, ब्राजील में में 19वें जी-20 सम्मेलन में ट्रॉयका सदस्य के रूप में शामिल होउंगा। पिछले वर्ष भारत की मेजबानी ने जी-20 को जनता का जी-20 बना दिया और वैश्विक दक्षिण की प्राथमिकताओं को इसके एजेंडे में शामिल किया। इस सम्मेलन में पीएम मोदी के अलावा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन 18 और 19 नवंबर को रियो डि जनेरियो में होगा। भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जी-20 के ट्रॉयका सदस्य हैं।
द्विपक्षीय सहयोग आगे बढ़ान पर चर्चा करेंगे पीएम
उन्होंने कहा, इस साल ब्राजील, भारत की विरासत को आगे बढ़ा रहा है। मैं 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के दृष्टिकोण के अनुरूप सार्थक चर्चाओं की उम्मीद करता हूं। मैं अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा करूंगा। भारत की मेजबानी में पिछले साल अफ्रीकी संघ जी-20 का स्थायी सदस्य बना। यूक्रेन संकट पर गहरे मतदभेदों के बावजूद घोषणा जारी करना भारत की प्रमुख उपलब्धियों में से एक था।
'नाइजीरियाई दोस्तों ने हिंदी में भेजा स्वागत संदेश'
नाइजीरिया दौरे को लेकर पीएम ने कहा, 'यह यात्रा हमारी सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने का एक अवसर होगा, जो लोकतंत्र और विविधता पर आधारित है।' यह पीएम मोदी की पहली नाइजीरिया यात्रा होगी, जहां वह 16-17 नवंबर तक रहेंगे। मोदी ने कहा, 'मैं भारतीय समुदाय और नाइजीरिया के दोस्तों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने मुझे हिंदी में गर्मजोशी भरा स्वागत संदेश भेजा है।'
19-21 नवंबर तक गुयाना में रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी
इसके अलावा, पीएम मोदी 19 से 21 नवंबर तक गुयाना में रहेंगे। यहां पचास वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री पहली यात्रा होगी। उन्होंने कहा, 'हम अपने अनूठे संबंधों को और मजबूत करने के लिए चर्चा करेंगे, जो साझा धरोहर, संस्कृति और मूल्यों पर आधारित हैं।'
पीएम मोदी कैरिकॉम में भी भाग लेंगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भारत-कैरिबाई समुदाय शिखर सम्मेलन (कैरिकॉम) में भी भाग लेंगे, जहां 15 कैरिबियाई देशों के नेता एकत्र होंगे। यह शिखर सम्मेलन दोनों पक्षों के बीच ऐतिहासिक संबंधों के नवीनीकरण और नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का एक अच्छा अवसर होगा। मोदी ने एक्स पर कहा, अगले कुछ दिनों में मैं नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना में रहूंगा। इन यात्रा कार्यक्रमों से भारत के विभिन्न देशों के साथ संबंधों में नई गति आएगी। मैं जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लूंगा और गुयाना में कैरिबियाई नेताओं से मिलूंगा। साथ ही भारतीय समुदाय से भी मुलकात करूंगा।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.