{"_id":"60d9f1110d7b1666b6737923","slug":"g-kishan-reddy-says-pm-narendra-modi-has-decided-to-release-postal-stamps-in-the-memory-of-pv-narasimha-rao","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान : पीवी नरसिम्हा राव की स्मृति में पीएम मोदी जारी करेंगे डाक टिकट, गृह राज्यमंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एलान : पीवी नरसिम्हा राव की स्मृति में पीएम मोदी जारी करेंगे डाक टिकट, गृह राज्यमंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Mon, 28 Jun 2021 09:26 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 28 Jun 2021 09:26 PM IST
सार
जी किशन रेड्डी ने कहा कि राहुल गांधी इतने व्यस्त हैं कि वे पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को उनकी 100 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देना भूल गए हैं।
विज्ञापन
पीवी नरसिम्हा राव (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की सोमवार को 100वीं जयंती मनाई गई। वहीं इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और तेलंगाना के भाजपा नेता जी किशन रेड्डी ने कांग्रेस नेता अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इतने व्यस्त हैं कि वे पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को उनकी 100 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देना भूल गए हैं। वह आजीवन कांग्रेसी थे, फिर भी यह देखने के लिए कि एक वंश उनकी विरासत को कैसे रौंदता है। इस तरह की राजनीतिक अस्पृश्यता अरुचिकर और दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
पीएम मोदी करेंगे डाक टिकट जारी
जी किशन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति में पीवी नरसिम्हा राव की स्मृति में डाक टिकट जारी करने का निर्णय लिया है। कांग्रेस हो या कोई अन्य पार्टी, देश के लिए काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा पार्टी लाइनों से ऊपर उठती है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने नरसिम्हा राव को दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि देश राष्ट्रीय विकास में उनके व्यापक योगदान को याद करता है। कांग्रेस के अनुभवी नेता, राव ने 1991 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद पांच साल का कार्यकाल पूरा किया और उन्हें परिवर्तनकारी बदलावों को अमल में लाकर भारतीय अर्थव्यवस्था को उदारवादी बनाने का श्रेय दिया जाता है।
विज्ञापन
मोदी ने ट्वीट किया, “ पूर्व प्रधानमंत्री श्री पी वी नरसिम्हा राव जी को उनकी 100 जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत राष्ट्रीय विकास में उनके व्यापक योगदान को याद करता है। वे असाधारण ज्ञान एवं बुद्धिमता के धनी थे।’’प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल के अपने रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ की एक क्लिप भी साझा की जिसमें उन्होंने राव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।