फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G Kishan Reddy says Lashkar organization Falah e Insaniyat is active on the Internet

इंटरनेट पर सक्रिय है लश्कर का संगठन फलाह-ए-इंसानियत: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री

Sat, 09 Nov 2019 04:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 09 Nov 2019 04:17 AM IST
विज्ञापन
G Kishan Reddy says Lashkar organization Falah e Insaniyat is active on the Internet
जी किशन रेड्डी - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों के बावजूद आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा की संस्था फलाह-ए-इंसानियत अब भी इंटरनेट पर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि भारत की जांच में सामने आया है कि आतंकी संगठन आईएसआईएस इंटरनेट के जरिए दहशतगर्दों की भर्तियां कर रहा है।

विज्ञापन


मेलबर्न में आयोजित ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन में उभरती तकनीकी और आतंकी वित्तपोषण के खतरों संबंधी विषय पर गोल मेज चर्चा में रेड्डी ने आतंकी वित्त पोषण के लिए क्रिप्टोकरंसी के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, क्रिप्टोकरंसी अपने छद्म नाम, इंक्रिप्शन, वैश्विक पहुंच और कम लागत के कारण आतंकियों को इसके विशिष्ट लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन


रेड्डी ने सभी मौजूद सदस्यों को भरोसा दिलाया कि भारत सरकार वित्तीय कार्य टास्क फोर्स के मानकों को लागू करने और आतंकवाद-रोधी नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। नो मनी फॉर टेरर सम्मेलन में दुनिया के 65 देश शामिल हुए हैं। गृह राज्यमंत्री भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, एनआईए महानिदेशक वाईसी मोदी भी इसका हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आतंकी कर रहे छद्म संगठनों का इस्तेमाल

रेड्डी ने कहा, दूसरे देशों में बैठे आतंकी भारत के गैर लाभकारी संगठनों जैसे छद्म संगठनों के जरिये पैसा भेजकर आतंकी संगठनों को आर्थिक मदद मुहैया करा रहे हैं। इस पैसे को चैरिटी के नाम पर संस्थाओं को दिया जाता है। इन संगठनों के जरिये युवाओं को भड़काया जा रहा है और इनका इस्तेमाल दहशत फैलाने के लिए किया जाता है। रेड्डी ने इस संदर्भ में जाकिर नाईक के प्रतिबंधित संगठन आईआरएफ का जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed