फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fun was being had in the frozen lake in Arunachal Pradesh, the ice broke and tourists got trapped, watch video

Arunachal Pradesh: जमी झील में हो रही थी मस्ती, अचानक बर्फ टूटी और फंस गए पर्यटक, देखें वीडियो

Mon, 06 Jan 2025 07:59 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 06 Jan 2025 07:59 AM IST
सार

सेला दर्रे पर बर्फ से जमी झील में पर्यटक मस्ती कर रहे थे, अचानक झील की बर्फ टूट गई और वे बर्फीले पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य पर्यटकों ने बमुश्किल सभी को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी वीडियो साझा करते हुए पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
Fun was being had in the frozen lake in Arunachal Pradesh, the ice broke and tourists got trapped, watch video
झील में फंसे पर्यटकों को बचाते लोग। - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब/@KirenRijiju

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर पर्यटक झील में फंस गए। बर्फ से जमी झील में पर्यटक मस्ती कर रहे थे, अचानक झील की बर्फ टूट गई और वे बर्फीले पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य पर्यटकों ने बमुश्किल सभी को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी वीडियो साझा करते हुए पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


दरअसल सर्दियों में अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर बनी झील में बर्फ जम जाती है। रविवार को पर्यटकों का एक दल झील में बर्फ पर मस्ती कर रहा था। अचानक बर्फ टूट गई और सभी झील के पानी में गिर गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बर्फ से जमी झील के एक हिस्से में चार लोग फंसे हैं। इनमें दो महिलाएं भी हैं। वे मदद के लिए पुकार रहे हैं। इसके बाद कुछ स्थानीय लोग और पर्यटक वहां पहुंचते हैं और सभी को बांस की छड़ियों के सहारे बचाते हैं। घटना के बाद पर्यटन अधिकारियों ने पर्यटकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन

 


इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी घटना का वीडियो साझा किया और पर्यटकों से कठिन इलाकों में जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अरुणाचल प्रदेश के सेला दर्रे पर। पर्यटकों को मेरी सलाह है: अनुभवी लोगों के साथ जमी हुई झीलों पर टहलें, फिसलन भरी बर्फीली सड़कों पर सावधानी से गाड़ी चलाएं और हिमस्खलन से सावधान रहें। तापमान जमने वाला है इसलिए गर्म कपड़े पहनें और आनंद लें। आपकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। 

वीडियो के इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने के बाद लोगों को बर्फीले इलाकों में सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed