फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Full dress rehearsals here in New Delhi on 23rd January, do not come

23 जनवरी को यहां है फुल ड्रेस रिहर्सल, ट्रैफिक पुलिस की सलाह- इधर ना आएं

Sun, 21 Jan 2018 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Jan 2018 03:21 AM IST
विज्ञापन
Full dress rehearsals here in New Delhi on 23rd January, do not come
गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल 23 जनवरी को होगी। परेड सुबह 9:50 पर विजय चौक से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, डब्ल्यू पाइंट (तिलक ब्रिज), बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला मैदान पहुंचेगी। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वह सुबह से लेकर दोपहर बाद तक नई दिल्ली व मध्य दिल्ली में आने से बचें। कई मार्गों को बंद किया जाएगा। जिससे बड़े पैमाने पर मंगलवार को ट्रैफिक जाम की संभावना है। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) गरिमा भटनागर के अनुसार, पड़ोसी राज्यों से अपील की गई है कि 22 जनवरी की रात से भारी वाहनों को दिल्ली की तरफ न आने दें। 
विज्ञापन


ये मार्ग रहेंगे बंद 

. 22 जनवरी को रात साढ़े छह से 23 जनवरी को परेड खत्म होने तक राजपथ विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरी तरह बंद रहेगा। 
. 22 जनवरी की रात 11 बजे और परेड खत्म होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड आदि जगहों से राजपथ पर ट्रैफिक को क्रॉस करने पर प्रतिबंध रहेगा। 
. 23 जनवरी को सुबह सवा नौ बजे से परेड के तिलक मार्ग क्रॉसिंग तक पहुंचने तक सी-हैक्सागन - इंडिया गेट बंद रहेगा। 
. सुबह साढ़े नौ बजे से राजपथ पर रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड़ व सी-हेक्सागन मार्गों से क्रॉसिंग पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
. सुबह दस बजे के बाद तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग आदि मार्गों पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इंडिया गेट सर्किल, आईटीओ चौक व दिल्ली गेट पूरी तरह बंद रहेंगे।   
विज्ञापन


उत्तर से दक्षिण के लिए इनका प्रयोग 

उत्तर से दक्षिण की तरफ जाने के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट व रिंग रोड होकर जा सकते हैं।  अरविंदो चौक से लेफ्ट टर्न लेकर, सफदरजंग रोड, कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मटर टेरेसा क्रिसेंट गोलचक्कर, राममनोहर लोहिया अस्पताल, बाबा खड़क सिंह मार्ग होकर आगे जा सकते हैं। इसके अलावा पृथ्वीराज रोड, साउथ एंड रोड, सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड़ होकर आगे जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व से पश्चिम आने-जाने के लिए

 रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, एस. भारती मार्ग, साउथ एंड रोड, पृथ्वी राज रोड, सफदरजंग रोड, कमल एटातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, सिमॉन बुलेवर्ड मार्ग व अपर रिज रोड। इसके अलावा रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट मार्ग, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड व रिंग रोड। तीसरा रास्ता रिंग रोड, बुलेवर्ड मार्ग, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी रोड, फैज रोड व देशबंघु गुप्ता रोड आदि जगह होकर जा सकते हैं। 

कैसे जाए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन 

. दक्षिण दिल्ली की तरफ से आने वाले मदर टेरेसा क्रेसेंट, राममनोहर लोहिया गोलचक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस का बाहरी सर्किल, चेम्सफोर्ड रोड। पहाड़गंज साइड व मिंटो रोड साइड से भवभूति मार्ग से अजमेरी गेट तक जा सकते हैं। 
. उत्तरी दिल्ली के लोग झंडेवाला गोलचक्कर, रानी झांसी रोड से लेफ्ट टर्न लेकर देशबंधु गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, यहां से लेफ्ट टर्न लेकर पहाड़गंज पुल से नीचे होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं। 
. पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोग बुलेवर्ड मार्ग, आईएसबीटी पुल से रानी झांसी रोड, झंडेवालान, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड व पहाड़गंज पुल होकर जा सकते हैं। 

ऐसे जाएं पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन 

. दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां रोड, राजघाट, यमुना बाजार, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग, छाता रेल, कोडिया पुल होकर जा सकते हैं। 
. उत्तरी दिल्ली से बुलेवर्ड रोड, मोरी गेट गोलचक्कर, मोरी गेट बाजार, पुल दुफरीन, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग हो जा सकते है। 

यहां रुक जाएंगी सिटी बसें

. कृष्णा मेनन मार्ग, उद्योग भवन, सुनेरी बाग रोड़, त्यागराज मार्ग, पार्क स्ट्रीट, पहाड़गंज का आराम बाग चौक, कमला मार्केट, वेलोड्रम रोड, भैरों मंदिर प्रगति मैदान के पास, हनुमान मंदिर, निगम बोध घाट, बुद्ध विहार (आईएसबीटी), मोरी गेट व आईएसबीटी सराय काले खां। 

 

एनसीआर से आने वाली बसों की स्थिति

Full dress rehearsals here in New Delhi on 23rd January, do not come
Republic day
एनसीआर से आने वाली बसों की स्थिति

. गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाले बसें एनएच-24, रिंग रोड़, राइट टर्न लेकर भैरों मार्ग होकर बस टर्मिनल भैरो मार्ग पर खत्म हो जाएंगी। 
.गाजियाबाद से आने आने वाले सभी बसें मोहन नगर की तरफ मोड़कर वजीराबाद पुल के लिए भोपरा चुंगी से मोड़ दी जाएंगी। 
. हरियाणा आदि जगहों से धौला कुंआ की तरफ आने वाली बसें धौला कुंआ पर ही खत्म हो जाएंगी। 
. बदरपुर की तरफ से बाहरी राज्यों से आने वाले बसें सराय काले खां पर खत्म हो जाएंगी। 
. एनएच-24 की तरफ से आने वाली बसे रोड नंबर 56 से राइट टर्न लेेकर आनंद विहार बस अड्डे पर खत्म हो जाएंगी। 

मेट्रो ट्रेन

केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन 23 जनवरी को सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। लोक कल्याण मार्ग (रेस कोर्स) और पटेल चौक मेट्रो स्टेशन 23 जनवरी को सुबह पौने नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे। 

व्यवसायिक वाहनों के आवागमन पर पाबंदी 

22 जनवरी को रात दस बजे के बाद 23 जनवरी को परेड खत्म होने तक दिल्ली में हल्के और भारी व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। 
सराय काले खां से आईएसबीटी के बीच रिंग पर सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक हल्के व भारी वाहनों के चलने पर रोक रहेगी। 

ऑटो व टैक्सी को यहां नहीं होगी अनुमति  

23 जनवरी को सुबह सात बजे से परेड खत्म होने तक ऑटो व टैक्सी को मदर टेरेसा क्रेसेंट, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पटेल चौक गोल चक्कर तक अशोक रोड, टॉलस्टॉय मार्ग तक संसद मार्ग, केजी मार्ग, फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस गोलचक्कर तक फिरोजशाह रोड, भगवानदास रोड, मथुरा रोड, एसबी मार्ग, हुमांयू रोड, एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग, कमल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग और सरदार पटेल मार्ग पर आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed