{"_id":"5b32ab354f1c1b214d8b8a94","slug":"fugitive-neerav-modi-can-be-brought-to-india-soon-special-court-clears-extradition","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगोड़े नीरव मोदी को जल्द लाया जा सकता है भारत, विशेष अदालत ने दी प्रत्यर्पण को मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भगोड़े नीरव मोदी को जल्द लाया जा सकता है भारत, विशेष अदालत ने दी प्रत्यर्पण को मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ करीब 13 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ हो गया है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को हीरा कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अपील को मंजूर कर लिया है। इस घोटाले के खुलासे से पहले ही नीरव मोदी देश से फरार है। ईडी के वकील हितेन वेणेगांवकर ने कहा कि विशेष कोर्ट ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की अपील को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
समझा जा रहा है कि एजेंसी ब्रिटेन, बेल्जियम और कुछ अन्य देशों से नीरव मोदी का प्रत्यर्पण चाहती है। नीरव के प्रत्यर्पण की अपील इसी आधार पर की गई है। इससे पहले नीरव और उसके परिवार वालों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। पिछले महीने ईडी की ओर से दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने पीएनबी से अरबों रुपये का कर्ज लेकर भागे मोदी के खिलाफ यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
इस संबंध में ईडी ने पिछले सप्ताह ही आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी करने के लिए विशेष अदालत से अपील की थी। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग कानून (पीएमएलए) के विशेष जज सलमान आजमी ने नीरव और 10 अन्य लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन