फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fugitive Mallya controled his company from England

इंग्लैड से ही कंपनी चला रहे भगोड़ा घोषित हो चुके माल्या

Mon, 19 Sep 2016 05:04 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 05:04 AM IST
विज्ञापन
fugitive Mallya controled his company from England
विजय माल्या - फोटो : Getty

कई मामलों में घिरे कारोबारी विजय माल्या का यूके जाने के बाद भी कंपनी यूबी ग्रुप पर उनका पूरा नियंत्रण है। यूनाइटेड ब्रेवरीज होल्डिंग्स लि. ने कहा है कि उनका कुल पारिश्रमिक 1.6 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


उनकी कंपनी के साझीदार हेनिकेन ने भी कहा है कि माल्या कंपनी में बड़े हितधारक हैं। उन्होंने कहा कि माल्या का कुल पारिश्रमिक करीब 2.86 करोड़ रुपये है। माल्या पर कई बैंकों का बकाया है और वह अभी इंग्लैंड में हैं।
विज्ञापन


होल्डिंग कंपनी यूबीएचएल ने सालाना वार्षिक बैठक से पहले शेयरधारकों को जारी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि कंपनी में अप्रैल 2014 से कोई प्रबंध निदेशक नहीं है। हेनिकेन ने कहा कि कंपनी में बोर्ड के चेयरमैन के व्यवस्था क्रम भंग होने से विजय माल्या प्रिंसिपल ऑफिसर की तरह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वर्षों में वह बोर्ड मीटिंग में कंपनी के प्रदर्शन की भी समीक्षा करते थे। उन्होंने कहा कि यहां तक कि उनके लंदन जाने के बाद भी वह कंपनी मामलों में पूरा नियंत्रण रख रहे हैं। कंपनी के कई संचालक अब भी माल्या को नियमित रूप से रिपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed