{"_id":"60aeba7151b99b432b6d08d1","slug":"fugative-mehul-choksi-caught-after-yellow-notice-of-interpole","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी घोटाला: इंटरपोल के येलो नोटिस के बाद पकड़ा गया चोकसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएनबी घोटाला: इंटरपोल के येलो नोटिस के बाद पकड़ा गया चोकसी
Thu, 27 May 2021 02:46 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 27 May 2021 02:46 AM IST
सार
- विपक्ष ने एंटीगुआ की संसद में उठाया था मामला
- चोकसी 2018 से एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता लेकर वहां रह रहा है
विज्ञापन
mehul choksi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को इंटरपोल के येलो नोटिस जारी करने के बाद डोमिनिका ने 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया गया। उसे स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार रात को डोमिनका पुलिस ने दबोच लिया। पंजाब नेशनल बैंक के 13,500 करोड़ के लोन घोटाले के आरोपी चोकसी रविवार को एंटीगुआ एवं बारबुडा से फरार हो गया था।
विज्ञापन
चोकसी को अब एंटीगुआ की रॉयल पुलिस फोर्स को सौंपने की तैयारी है। चोकसी 2018 से एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता लेकर वहां रह रहा है।
बताया जाता है कि चोकसी रविवार को अपनी कार से रात का खाना खाने के लिए निकला था और उसके बाद से लापता हो गया था। चोकसी की कार लावारिस पड़ी होने के बाद उसके कर्मचारी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट की थी।
विज्ञापन
वहीं चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने भी इसकी पुष्टि की कि वह रविवार से लापता था। चोकसी के अचानक लापता होने से कैरिबियाई द्वीप में खलबली मच गई थी। उसके बाद वहां के विपक्ष ने इस मुद्दे को एंटीगुआ की संसद में उठा दिया।
विज्ञापन
विपक्ष को जवाब देते हुए प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा था कि उनकी सरकार भारत, पड़ोसी देशों और इंटरपोल के साथ मिलकर चोकसी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
उल्लेखनीय है कि दोनों मामा-भांजे मेहुल चोकसी और नीरव मोदी पीएनबी लोन घोटाले में आरोपी हैं और भारत में वांछित हैं। सीबीआई दोनों की जांच कर रही है। नीरव मोदी इंग्लैंड में भारत प्रत्यर्पण के मुकदमे की चुनौती का सामना कर रहा है।