फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fuel price hike : nana patole attacked on Amitabh Bachchan & Akshay Kumar  over silence, their movies wont be watched in Maharashtra nor will shooting take place

पेट्रोल-डीजल के दामों पर नाना पटोले ने अमिताभ-अक्षय को घेरा, कहा- महाराष्ट्र में नहीं चलेंगी इनकी फिल्में

Thu, 18 Feb 2021 03:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Feb 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
fuel price hike : nana patole attacked on Amitabh Bachchan & Akshay Kumar  over silence, their movies wont be watched in Maharashtra nor will shooting take place
अमिताभ बच्चन, नाना पटोले, अक्षय कुमार - फोटो : Twitter

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले में पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि को लेकर सिने अभिनेताओं खासकर अमिताभ बच्चन व अक्षय कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने उनसे सवाल किया कि क्या आप मोदी सरकार के दबाव में हैं? ये लोग जनता के पक्ष में नहीं बोलते हैं, जबकि वह उनकी मूवी के  टिकट खरीदकर देखती है। उन्होंने चेतावनी दी कि इनकी फिल्में महाराष्ट्र में नहीं देखी जाएंगी न ही शूटिंग हो सकेगी। पटोले ने यह भी कहा कि यह कोई धमकी नहीं है, लोकतंत्र के लिए ऐसा किया जाएगा, आप जनता के नायक हैं, और आपकी यह जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन



नाना पटोले ने आगे कहा कि संप्रग सरकार के दौरान प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने तेल की कीमतें कम रखीं, जबकि विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम उछाल पर थे। तब अमिताभ बच्चन व अक्षय कुमार ने ट्वीट कर तेल 5-10 रुपये लीटर बेचने की मांग की थी। अब मोदी सरकार जिस तरह से कीमतें बढ़ा रही है तो ये लोग ट्वीट क्यों नहीं कर रहे? 

विज्ञापन
 
फडणवीस बोले-पब्लिसिटी स्टंट,  कौन रोक सकता है शूटिंग? 
पटोले की धमकी पर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह पटोले का पब्लिसिटी स्टंट है, क्योंकि वह हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। कोई शूटिंग कैसे रोक सकता है। देश में लोकतंत्र व कानून है। 





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed