फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fter five states Assembly polls BJP to announce alliance with JDU-LJP in Bihar

पांच राज्यों के चुनाव के बाद बिहार में जदयू-लोजपा से गठबंधन की घोषणा करेगी भाजपा

Wed, 14 Nov 2018 08:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Nov 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
fter five states Assembly polls BJP to announce alliance with JDU-LJP in Bihar
Nitish kumar-Amit shah

भाजपा ने अपने बिहार की सहयोगी रालोसपा को राजग से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है। पार्टी की योजना पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में सीटों के बंटवारे की घोषणा करने की है। सीटों का बंटवारा भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच होगा। इसमें रालोसपा को जगह न देकर भाजपा उसे साफ संदेश दे देगी। 

विज्ञापन


बिहार भाजपा सूत्रों के मुताबिक लोजपा, जदयू और भाजपा के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। भाजपा-जदयू 17-17 और लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चूंकि जदयू-भाजपा गठबंधन के बाद से ही कुशवाहा लगातार राजद के संपर्क में है, इसलिए पार्टी नेतृत्व ने अन्य दोनों सहयोगियों जदयू और लोजपा की सहमति से सीट बंटवारे का फार्मूला तय किया है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक सीटों के बंटवारे की घोषणा के बाद तीनो ही दल मिल कर अपने अपने हिस्से की सीटों को चिन्हित करेंगे। चूंकि भाजपा को इस फार्मूले केतहत अपनी कई जीती सीटें गंवानी होंगी, इसलिए सीटों को चिन्हित करने का काम आसान नहीं होगा। हालांकि लोजपा अपनी सभी जीती हुई सीटें फिर से हासिल होने केप्रति आश्वस्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed