फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FSSAI: If any company makes false claims on food products, it will be in trouble

FSSAI: खाद्य पदार्थों पर झूठे दावे किए तो कंपनी की खैर नहीं, उपभोक्ता घर बैठे कर सकेंगे शिकायत

Wed, 30 Apr 2025 06:30 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 30 Apr 2025 06:30 PM IST
सार

एफएसएसएआई ने एक नई डिजिटल सुविधा शुरू की है जिसके जरिए उपभोक्ता खाद्य उत्पाद लेबल पर किए गए भ्रामक दावों की सीधे रिपोर्ट कर सकेंगे। उपभोक्ता अब 'फूड सेफ्टी कनेक्ट मोबाइल एप्लिकेशन' के माध्यम से या खाद्य सुरक्षा अनुपालन प्रणाली [FoSCoS – https://foscos.fssai.gov.in] के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
FSSAI: If any company makes false claims on food products, it will be in trouble
एफएसएसएआई - फोटो : Social Media

विस्तार

अक्सर देखा जाता है कि कई कंपनियां अपने उत्पादों के बारे में झूठे-भ्रामक और गैर प्रमाणित दावे करती हैं। उपभोक्ता इन दावों के झांसे में आकर इन्हें खरीद तो लेता है, लेकिन अपेक्षित लाभ न मिल पाने के बाद वह ठगा महसूस करता रह जाता है। सबसे बड़ी बात कि जीवन की अपनी आपाधापी में विरले उपभोक्ता ही उपभोक्ता फोरम जाकर कंपनी या उत्पाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत कर पाते हैं। 
विज्ञापन


लेकिन भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने अब यह काम आसान कर दिया है। अब उपभोक्ता एफएसएसएआई के ऐप पर जाकर घर बैठे उत्पादों-कंपनियों के बारे में शिकायत कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें कहीं भटकना नहीं पडे़गा। इतना ही नहीं, बाद में वे अपनी शिकायत पर की गई कार्रवाई की फीडबैक भी प्राप्त कर सकेंगे।    
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एफएसएसएआई ने एक नई डिजिटल सुविधा शुरू की है जिसके जरिए उपभोक्ता खाद्य उत्पाद लेबल पर किए गए भ्रामक दावों की सीधे रिपोर्ट कर सकेंगे। उपभोक्ता अब 'फूड सेफ्टी कनेक्ट मोबाइल एप्लिकेशन' के माध्यम से या खाद्य सुरक्षा अनुपालन प्रणाली [FoSCoS – https://foscos.fssai.gov.in] के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत होगी कार्रवाई
इसमें भ्रामक दावे वाली फ्रंट-ऑफ-पैक छवियां, निर्माता का एफएसएसएआई लाइसेंस या पंजीकरण संख्या और यदि उत्पाद ऑनलाइन बेचा जा रहा है तो ई-कॉमर्स यूआरएल, इन सभी विषयों पर शिकायत की जा सकेगी। ये इनपुट नियामक अधिकारियों को व्यवसाय संचालकों (एफबीओ) के खिलाफ त्वरित और साक्ष्य-आधारित कार्रवाई करने में सहायता करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed