फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fssai advisory ashwagandha use food products 2016 regulations health supplements nutraceuticals

Ashwagandha: एफएसएसएआई ने अश्वगंधा के इस्तेमाल पर जारी की एडवाइजरी, कहा- तय नियमों का पालन जरूरी

Tue, 21 Apr 2026 02:39 AM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 21 Apr 2026 02:39 AM IST
सार

Ashwagandha: एफएसएसएआई ने स्पष्ट किया है कि अश्वगंधा का उपयोग केवल निर्धारित नियमों के तहत ही किया जा सकता है, जिसमें सिर्फ इसकी जड़ और अर्क की अनुमति है, पत्तियों का किसी भी रूप में इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। सभी खाद्य व्यवसायों को नियमों का सख्ती से पालन करने और उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
fssai advisory ashwagandha use food products 2016 regulations health supplements nutraceuticals
अश्वगंधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने अश्वगंधा के उपयोग को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एफएसएसएआई ने स्पष्ट किया  कि अश्वगंधा का उपयोग केवल तय नियमों के अनुसार ही किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सतारा के एसपी तुषार दोषी का तबादला, जिला परिषद चुनाव विवाद में भूमिका पर उठे थे सवाल
विज्ञापन


एफएसएसएआई ने बताया कि स्वास्थ्य पूरक, पोषण संबंधी औषधीय उत्पाद (विशेष आहार उपयोग वाले खाद्य पदार्थ और विशेष चिकित्सा उपयोग वाले खाद्य पदार्थ) के लिए पहले से मानक तय हैं। ये सभी नियम वर्ष 2016 के खाद्य सुरक्षा और मानक (स्वास्थ्य पूरक, न्यूट्रास्यूटिकल्स, विशेष आहार उपयोग, विशेष चिकित्सा उपयोग और संबंधित उत्पाद) विनियमों के अंतर्गत आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिंदुओं में जानिए, एफएसएसएआई ने क्या कहा?
■ केवल नियमों के अनुसार अश्वगंधा की जड़ें और उनके अर्क के उपयोग की अनुमति दी गई है।
■ एफएसएसएआई की अनुसूची-4 में तय सीमा के भीतर ही इसका उपयोग किया जा सकता है।
■ कुछ निर्माता नियमों के खिलाफ अश्वगंधा की पत्तियों और उनके अर्क का उपयोग कर रहे हैं।
■ अश्वगंधा की पत्तियों का किसी भी रूप में उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है, चाहे कच्चा हो या अर्क।
■ नियमों के उल्लंघन पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अश्वगंधा की पत्तियों का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित
इन नियमों की अनुसूची-4 में केवल अश्वगंधा की जड़ें और उनके अर्क (सार) के उपयोग की अनुमति दी गई है, वह भी तय सीमाओं के भीतर। एफएसएसएआई ने कहा कि उसे जानकारी मिली है कि कुछ निर्माता अपने उत्पादों में अश्वगंधा की पत्तियों और उनके अर्क का उपयोग कर रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है। इस पर स्पष्ट किया गया है कि अश्वगंधा की पत्तियों का किसी भी रूप में उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है, चाहे अपरिष्कृत (कच्चा) हो या अर्क।


सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए
इसके अलावा, आयुष मंत्रालय ने भी 15 अप्रैल 2026 के पत्र में निर्देश दिया है कि केवल अश्वगंधा की जड़ों और उनके अर्क का ही उपयोग किया जाए, पत्तियों का नहीं। एफएसएसएआई ने सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों (एफबीओ) को सख्त निर्देश दिया है कि वे इन नियमों का पूरी तरह पालन करें। किसी भी तरह की लापरवाही पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी, सामान्य से ज्यादा रहेंगे लू के दिन

साथ ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों और क्षेत्रीय निदेशकों को निगरानी बढ़ाने और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। एफएसएसएआई ने यह भी कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed