फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zilla Parishad poll ruckus fallout? Satara SP transferred; 'I am very good at settling scores': Shinde

महाराष्ट्र: सतारा के एसपी तुषार दोषी का तबादला, जिला परिषद चुनाव विवाद में भूमिका पर उठे थे सवाल

Tue, 21 Apr 2026 02:12 AM IST
Nirmal Kant पीटीआई, पुणे।
पीटीआई, पुणे। Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 21 Apr 2026 02:12 AM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने विवाद के बीच सतारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोषी का तबादला कर उन्हें सांगली भेज दिया है। जिला परिषद चुनाव के दौरान उनकी कथित भूमिका पर राजनीतिक दलों ने सवाल उठाए थे और निलंबन तक की मांग हुई थी। इस पर खूब बयानबाजी भी हुई थी। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Zilla Parishad poll ruckus fallout? Satara SP transferred; 'I am very good at settling scores': Shinde
तुषार दोषी - फोटो : एएनआई

विस्तार

सतारा के पुलिस अधीक्षक तुषार दोषी का तबादला कर दिया गया है। उन पर आरोप था कि जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव के दौरान हुए विवाद में उनकी भूमिका ठीक नहीं रही। इस वजह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना-राष्ट्रवादी पार्टी (एनसीपी) गठबंधन के नेताओं ने उनकी आलोचना की थी। वह भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के उन नौ अधिकारियों में शामिल हैं, जिनका तबादला राज्य सरकार ने सोमवार को किया।
विज्ञापन


मामले को जानिए एक नजर में-
■  उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सतारा में रैली से कुछ घंटे पहले राज्य के गृह विभाग ने आदेश जारी किया।
■  करीब एक महीने पहले सतारा में जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव को लेकर विवाद हुआ था।
■  शिवसेना नेताओं ने जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव के दौरान पुलिस पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।
■  यह चुनाव 20 मार्च को हुआ था और भाजपा उम्मीदवार विजयी रही थीं।

तुषार दोषी को निलंबित करने का दिया था आदेश
मंत्री शंभूराज देसाई (शिवसेना) और मकरंद पाटिल (एनसीपी) ने भी आरोप लगाया था कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की थी। इसके बाद महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे ने एसपी तुषार दोषी को निलंबित करने का आदेश दिया था। हालांकि, बाद में विधान परिषद परिषद के सभापति राम शिंदे ने कहा कि निलंबन आदेश को कानूनी और सांविधानिक विशेषज्ञों की राय के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


सांगली किया गया तुषार दोषी का तबादला
सोमवार को गृह विभाग ने तुषार दोषी का तबादला सांगली कर दिया और उनकी जगह संदीप घुगे को सतारा का नया एसपी बनाया गया। गढ़चिरौली के एसपी निलोत्पल को कोल्हापुर भेजा गया है, जहां उन्हें पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गढ़चिरौली के अतिरिक्त एसपी एम रमेश को वहीं एसपी पद पर पदोन्नत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्हापुर, जलगांव और धुले के एसपी का कहां हुआ तबादला?
कोल्हापुर के एसपी योगेश गुप्ता को पदोन्नति देकर गढ़चिरौली रेंज का डीआईजी बनाया गया है। जलगांव एसपी एम महेश्वर रेड्डी को पुणे सीआईडी में एसपी बनाया गया है। उनकी जगह धुले के एसपी श्रीकांत धीवरे को जलगांव भेजा गया है। पुणे के डीसीपी राजकुमार शिंदे को वाशिम का एसपी बनाया गया है।

रैली को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने क्या कहा?
सतारा में रैली को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि जिले में जो कुछ हुआ वह 'निम्न स्तर की राजनीति' है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्यकर्ता का अपमान होता है तो शिवसैनिक जाग जाता है और फिर क्या होता है यह सब जानते हैं। भाजपा का नाम लिए बिना शिंदे ने कहा कि सतारा में निम्न स्तर की राजनीति की गई है और लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि सतारा संस्कृति और परंपरा की भूमि है और ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सतारा जिला परिषद की अध्यक्ष चुनी गईं थी प्रिया शिंदे
इस चुनाव में भाजपा की प्रिया शिंदे सतारा जिला परिषद की अध्यक्ष चुनी गईं। जबकि संख्या में शिवसेना-एनसीपी गठबंधन आगे था। शिंदे ने इस घटना पर नाराजगी जताई। सोमवार को शिंदे ने कहा कि वह सीधे स्वभाव के हैं और हिसाब बराबर करने में बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि उनका तरीका सकारात्मक और व्यावहारिक है और जो उन्हें उकसाता है, उसे वह जवाब देना जानते हैं।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- भारत दक्षिण करिया के साथ संबंध मजबूत करने के लिए तैयार


कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना जरूरी: एकनाथ शिंदे
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि वही किसी को विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री बना सकते हैं। शिंदे ने बताया कि सतारा में शिवसेना के पदों और सदस्यों की संख्या पहले से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पहले तीन सदस्य थे, अब 15 सदस्य हैं। पंचायत समिति में 30 सदस्य और 39 पार्षद चुने गए हैं।

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष कौन बने यह महत्वपूर्ण नहीं है, शिवसेना लोगों के दिलों में बसती है। शिंदे ने कहा कि वह जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं और छवि सबसे अहम होती है। उन्होंने शिवसेना कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed