फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From Next Month The Government Will Solve ESOP Issues Of Startups Commerce Minister Piyush Goyal

अगले महीने से स्टार्टअप के ईसॉप मुद्दे सुलझाएगी सरकार : पीयूष गोयल

Fri, 04 Sep 2020 08:20 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 04 Sep 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
From Next Month The Government Will Solve ESOP Issues Of Startups Commerce Minister Piyush Goyal
Startup - फोटो : फाइल फोटो

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले महीने से स्टार्टअप के ईसॉप मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने स्टार्टअप्स से ईसॉप मुद्दे से जुड़ी सभी जानकारियां और दस्तावेज देने को कहा है। 

विज्ञापन


भारतीय उद्योग परिसंघ के कार्यक्रम में गोयल ने कहा, स्टार्टअप समुदाय एंप्लॉई स्टॉक ऑप्शन प्लान (ईसॉप) से जुड़ी अपनी सभी चिंताओं को लिखित रूप में सरकार तक पहुंचाए। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) अक्तूबर-नवंबर से इन पर चर्चा कर सुलझाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन


वाणिज्य मंत्री ने दिया भरोसा...डीपीआईआईटी करेगा चर्चा
ईसॉप के तहत स्टार्टअप कंपनियां अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहन देने के लिए शेयर में हिस्सा देती हैं। गोयल ने कहा, पिछले बजट में हमने स्टार्टअप को ईसॉप पर टैक्स भुगतान में बड़ी राहत दी थी। अब हम अगले बजट में देखेंगे कि सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध स्टार्टअप के लिए इसे किस तरह और बेहतर व सरल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती स्टार्टअप को 100 करोड़ देगी 9यूनीकॉर्न
वेंचर कैपिटल्स की 9यूनीकॉर्न देश के शुरुआती स्तर के स्टार्टअप में 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी पहले भी देश के 75 से अधिक स्टार्टअप में निवेश की घोषणा कर चुकी है। इसमें फिनटेक स्टार्टअप भारत-पे भी शामिल है। कंपनी के संस्थापक सदस्य डॉ अपूर्व रंजन शर्मा ने कहा कि भारतीय उद्यमियों पर दांव लगाने यह सबसे बेहतर समय है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही देश में यूनिकॉर्न की संख्या चार गुना तक बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed