Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From Gaganyaan to private rockets, a new chapter in India's space history; ISRO will conduct these tests in 20

ऊंची उड़ान: गगनयान से निजी रॉकेट तक, भारत के अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय; 2026 में इसरो करेगा ये परीक्षण

Fri, 02 Jan 2026 07:15 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 02 Jan 2026 07:15 AM IST
सार

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 बेहद अहम साबित होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ी सफल उपलब्धियों के बाद अब भारत अपने पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रहा है। इसी वर्ष मार्च तक गगनयान के पहले मानवरहित कक्षीय परीक्षण (जी-1) के होने की संभावना है, जिसमें व्योममित्र नामक ह्यूमनॉइड रोबोट अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
From Gaganyaan to private rockets, a new chapter in India's space history; ISRO will conduct these tests in 20
गगनयान - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की सफल यात्रा के बाद अब भारत अपने महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की ओर ठोस कदम बढ़ा रहा है। इस वर्ष के मुख्य आकर्षणों में गगनयान का पहला मानवरहित मिशन और निजी क्षेत्र के रॉकेटों की लॉन्चिंग शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Army: दुनियाभर में खुलेंगे भारत के 90 से ज्यादा डिफेंस विंग; सैन्य कूटनीति का विस्तार करने में जुटीं सेनाएं
विज्ञापन


केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार, इस वर्ष मार्च तक गगनयान का पहला कक्षीय परीक्षण (जी-1) होने की संभावना है। मिशन की सबसे खास बात है कि इसमें व्योममित्र नामक रोबोट (ह्यूमनॉइड) सवार होगा। यह रोबोट अंतरिक्ष में एक अंतरिक्ष यात्री की तरह काम करते हुए वहां की परिस्थितियों का अध्ययन करेगा। यह परीक्षण 2027 में प्रस्तावित भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए जीवन रक्षक प्रणालियों की जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
इसी साल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) टीडीएस-01 उपग्रह भी लॉन्च करेगा। यह उपग्रह इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम जैसी नई तकनीक का परीक्षण करेगा। इस तकनीक के सफल होने से भविष्य में उपग्रहों का वजन काफी कम हो जाएगा, क्योंकि उन्हें अब भारी मात्रा में रासायनिक ईंधन की जरूरत नहीं होगी। साथ ही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की ओर से पूरी तरह से निर्मित पीएसएलवी रॉकेट भी उड़ान भरेगा।


निजी क्षेत्र का बढ़ता दबदबा
इस वर्ष निजी अंतरिक्ष कंपनियां-स्काईरूट एयरोस्पेस और अग्निकुल कॉसमॉस अपने स्वदेशी रॉकेटों विक्रम-1 और अग्निबाण के जरिये उपग्रह लॉन्च करने की तैयारी में हैं। अग्निकुल कॉसमॉस ने 3डी प्रिंटेड इंजन और रॉकेट के ऊपरी हिस्से को कार्यात्मक उपग्रह में बदलने की तकनीक विकसित की है। वहीं, दिगंतारा नामक स्टार्टअप इस वर्ष अंतरिक्ष की निगरानी के लिए आठ स्कॉट उपग्रह लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

ये भी पढ़ें - DRDO: देश के रक्षा आत्मनिर्भरता को डीआरडीओ ने दी नई रफ्तार, 1.30 लाख करोड़ के स्वदेशी हथियारों को मिली मंजूरी

सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में मदद
साल की पहली तिमाही में गैलेक्सी स्टार्टअप मिशन दृष्टि के तहत दुनिया का पहला मल्टी-सेंसर पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लॉन्च करेगा। यह सीमा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और कृषि जैसे क्षेत्रों में सटीक और रीयल-टाइम जानकारी प्रदान करने में सक्षम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed