फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From far & wide, they come to meet Dalit family in Una

गुजरात: जिस गांव का कभी नाम नहीं सुना, वहां दिग्गज नेता लगा रहे चक्कर

Tue, 26 Jul 2016 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jul 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
From far & wide, they come to meet Dalit family in Una
- फोटो : IndianExpress

ऊना तहसील के मोटा समधियाला गांव के बारे में शायद ही किसी ने सुना हो, लेकिन आज कल यह गांव बहुत ज्यादा चर्चा में है। देश की राजनीति के बड़े-बड़े धुरंधर इस गांव के चक्कर लगा रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 21 जुलाई को गिर-सोमनाथ जिले की ऊना तहसील में मोटा समधियाला गांव का दौरा किया था और गो रक्षा से जुड़े लोगों द्वारा पीटे गए दलित युवाओं से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जेडीयू नेता शरद यादव, एनसीपी के प्रफुल पटेल भी ऊना के इस गांव में पीड़ित दलित परिवार के मुखिया बालू सर्वइया से मिलके आ चुके हैं। गाय की खाल ले जाने के आरोप में गौ-रक्षकों ने 11 जुलाई को ऊना तहसील के गांव मोटा समधियाला के दलितों को बांधकर पीटा था।
विज्ञापन


जिसेक बाद में पूरे देश में कई जगह दलितों ने प्रदर्शन किया। इस एक बड़ी घटना ने मोटा समधियाला गांव को मैप पर लाकर डाल दिया। मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा तो बड़े-बड़े राजनीतिज्ञ भी अपनी रोटियां सेंकने में लग गए। यही नहीं मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में भी जमकर बहस हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रकों में भरकर आ रहे हैं लोग

From far & wide, they come to meet Dalit family in Una

इडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, एनजीओ अमरदीप फाउंडेशन ट्रस्ट के साथ काम करने वाले 29 वर्षीय सुरेश चंदपा बताते हैं कि, "जब मैंने 11 जुलाई वाली घटना के बारे में सुना तो मैं दंग रह गया। मैं तुरंत दलित परिवार के मुखिया बालू सर्वइया के पास मिलने गया और उसे भरोसा दिलाया कि इंसाफ जरूर मिलेगा।

सप्ताह के अंत तक गांव में जैसे आगंतुकों की बाढ़ सी आ गई। केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रुपाला भी उन आगंतुकों में शामिल थे। मंत्री रुपाला के जाते ही ट्रक भरकर दलित बालू को सहयोग देने के लिए दूर-दूर से आने लगे। उन्होंने बालू के घर के बाहर मीटिंग भी की।" पूरे राज्य भर से ट्रकों में दलित बालू के घर आने लगे।

उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नारे भी लगाए हालांकि इस बीच बालू काफी शांत दिखा। कई दलित संगठन के प्रमुखों ने भी बालू के घर इकठ्ठे लोगों को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कहा है कि वो तब तक धरना प्रदर्शन करेंगे जब तक कोर्ट बालू को न्याय नहीं दे देता।

मामले की जांच कर रही सीआईडी भी लोगों से बालू के परिवार से दूर रहने को कह रही है कारण है बालू की तबियत ठीक नहीं है। सीआईडी ने बालू का बयान दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच कर रही है। हालांति लोगों का तांता बालू के घर लगा रहता है। दलितों के विभिन्न समुदायों से लोग बालू से मिलने आ रहे हैं। यही नहीं मिलने आ रहे लोग बालू के परिवार के लिए राशन, सब्जियां भी ला रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed