फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Frigate Tavasya launched by Goa Shipyard Limited

Tavasya: स्वदेशी युद्धपोत 'तवस्य' का गोवा शिपयार्ड में जलावतरण; आधुनिक नियंत्रण प्रणाली है लैस, जानें खासियत

Sun, 23 Mar 2025 01:09 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 23 Mar 2025 01:09 AM IST
सार

यह युद्धपोत ब्रह्मोस मिसाइल, टारपीडो लांचर, सोनार और अन्य आधुनिक नियंत्रण प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण घटकों से लैस है। जलावतरण कार्यक्रम में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर वाइस एडमिरल एस जे सिंह, युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के नियंत्रक वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन और अन्य भारतीय नौसेना के अधिकारियों सहित वरिष्ठ गणमान्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
Frigate Tavasya launched by Goa Shipyard Limited
स्वदेशी युद्धपोत 'तवस्य' का गोवा शिपयार्ड में जलावतरण। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय नौसेना की परियोजना 11356 (यार्ड 1259) के दूसरे युद्धपोत (फ्रिगेट) 'तवस्य' का शनिवार को गोवा में जलावतरण किया गया। नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह युद्धपोत भारत की आत्मनिर्भरता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 3800 टन वजनी इस पोत को आक्रामक और रक्षात्मक संचालन की विविध रेंज को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है। यह हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक प्रभुत्व और क्षमता सुनिश्चित करता है।

विज्ञापन

यह युद्धपोत ब्रह्मोस मिसाइल, टारपीडो लांचर, सोनार और अन्य आधुनिक नियंत्रण प्रणाली जैसे महत्वपूर्ण घटकों से लैस है। जलावतरण कार्यक्रम में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर वाइस एडमिरल एस जे सिंह, युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के नियंत्रक वाइस एडमिरल राजाराम स्वामीनाथन और अन्य भारतीय नौसेना के अधिकारियों सहित वरिष्ठ गणमान्य उपस्थित थे।

विज्ञापन


इसे भी पढें- नकदी विवाद : जस्टिस वर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वेबसाइट पर जारी की जांच रिपोर्ट; फोटो-वीडियो भी हैं शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सेठ ने केवल आठ महीनों के भीतर फ्रिगेट लॉन्च करने में गोवा शिपयार्ड लिमिटेड की असाधारण उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने नौसेना की बढ़ती आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह लॉन्च भारत के नौसेना इतिहास में एक निर्णायक क्षण है, जो देश की तकनीकी क्षमताओं और आत्मनिर्भरता के लिए अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

इसे भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput Case: ड्रग्स, पैसा और मौत का रहस्य, सुशांत सिंह राजपूत केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed