फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Friendship Day, Israel tweets Benjamin Netanyahu and Narendra Modi Video

फ्रेंडशिप डे: इस्राइल ने ट्वीट किया मोदी-नेतन्याहू का वीडियो, पीएम मोदी ने हिब्रू में दिया धन्यवाद

Sun, 04 Aug 2019 04:44 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 04 Aug 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
Friendship Day, Israel tweets Benjamin Netanyahu and Narendra Modi Video
पीएम मोदी के साथ बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : Israel Times
फ्रेंडशिप डे पर भारत स्थित इस्राइली दूतावास ने बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो ट्वीट किया है। ट्वीट में इस्राइली दूतावास ने लिखा कि मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भारत। 
विज्ञापन


हमारी दोस्ती और मजबूत बनाने के लिए और अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए।

 ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे...।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दिया हिब्रू में जवाब

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस्राइल इन इंडिया के इस ट्वीट का जवाब हिब्रू भाषा में दिया। उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद और इस्राइल के शानदार नागरिकों और मेरे अच्छे मित्र बेंजामिन नेतन्याहू को को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं। समय के साथ भारत और इस्राइल ने समय के साथ अपनी मित्रता को और मजबूत किया है। हमारे संबंध मजबूत और सदैव चलने वाले हैं।'




इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पीएम मोदी की दोस्ती जगजाहिर है। लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद नेतन्याहू ने पीएम मोदी को सबसे पहले बधाई दी थी। उन्होंने भारत के साथ दोस्ती को और मजबूत करने का वादा भी किया था।

पीएम मोदी जब जुलाई 2017 में इस्राइल यात्रा पर गए तो नेतन्याहू खुद उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जिन्होंने इस्राइल की यात्रा की। इस दौरान नेतन्याहू ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए हिंदी में कहा था कि 'आपका स्वागत है मेरे दोस्त'। उनके इस कथन को लेकर खूब चर्चा भी हुई थी।

इस्राइल चुनाव में नेतन्याहू को मोदी का सहारा

इस्राइल में होने वाले चुनाव में नेतन्याहू पीएम मोदी की लोकप्रियता भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल में ही इस्राइल के शहरों में पीएम मोदी और नेतन्याहू के कई बैनर लगाए गए हैं। पार्टी ने चुनावी विज्ञापन में नेतन्याहू के साथ मोदी की तस्वीर साझा की है। हालांकि चुनावी पोस्टरों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन के साथ भी नेतन्याहू की तस्वीर दिखाई जा रही है।

तेल अवीव स्थित किंग जॉर्ज स्ट्रीट में लिकुड पार्टी का मुख्यालय है, जहां इन तीन अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ नेतन्याहू की नजदीकी बताने वाले चुनावी विज्ञापन वाले बैनर लगे हैं। नेतन्याहू का चुनाव इस बार विश्व नेताओं के साथ घनिष्ठ संबंधों पर ही केंद्रित है। इसमें यह बताने की कोशिश की जा रही है कि नेतन्याहू इजरायल की राजनीति में असाधारण शख्सियत बन चुके हैं जो देश की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed