फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fresh police complaint filed against Abhishek Banerjee over alleged objectionable social media post

Bengal: अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ीं, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर नई शिकायत दर्ज; जानें क्या है मामला

Wed, 27 May 2026 08:57 PM IST
Rahul Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Rahul Kumar Updated Wed, 27 May 2026 08:57 PM IST
सार

कोलकाता के भवानीपुर पुलिस स्टेशन में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एक नई पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने से दो दिन पहले सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बयान दिए थे।

विज्ञापन
Fresh police complaint filed against Abhishek Banerjee over alleged objectionable social media post
टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी - फोटो : एएनआई

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर बुधवार को कोलकाता के भवानीपुर पुलिस स्टेशन में एक नई पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अभिषेक बनर्जी ने 2 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने से दो दिन पहले सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणियां की थीं, जो राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती थी।

विज्ञापन


यह शिकायत अर्णब कांति घोष नामक व्यक्ति ने दर्ज कराई, जिसे भवानीपुर पुलिस स्टेशन ने आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि शिकायत के आधार पर कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है या नहीं। शिकायत में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिनसे देश की राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंच सकता था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया है कि लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने और संविधान की संप्रभुता तथा देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा का संकल्प लेने के बाद अभिषेक बनर्जी पूरे गुजराती समुदाय को ‘गिरोह’ या आपराधिक समूह कैसे कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजराती समुदाय के अपमान का आरोप
बनर्जी के खिलाफ दायर शिकायत में कहा गया है कि ऐसी टिप्पणियां न केवल किसी विशेष समुदाय का अपमान हैं, बल्कि भारत की बहुलवादी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द पर भी आघात हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि गुजराती समुदाय लंबे समय से पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापार, अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देता रहा है।


घोष ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एक लोकसभा सदस्य की ओर से इस तरह की टिप्पणियां गैर-जिम्मेदाराना हैं और उनका उद्देश्य एक विशेष समुदाय को सामूहिक रूप से बदनाम करना है। शिकायत में यह आशंका भी जताई गई कि यदि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे अलग होते और तृणमूल कांग्रेस सत्ता में लौट आती, तो ऐसी टिप्पणियां राज्य में गुजराती समुदाय के खिलाफ राजनीतिक या सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा कर सकती थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed