फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Free treatment will be available for mental stress treatment will be done through Ayurveda-Unani methods

Mental Health: मानसिक तनाव पर मिलेगी मुफ्त चिकित्सा, आयुर्वेद-यूनानी तरीकों से होगा उपचार

Thu, 21 Aug 2025 10:18 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Free treatment will be available for mental stress treatment will be done through Ayurveda-Unani methods
तनाव, स्ट्रेस - फोटो : Freepik.com

पर्यावरण और खानपान में बदलाव और भागदौड़ वाली जिंदगी के कारण अब तनाव की समस्या लोगों में आम होती जा रही है। इसके कारण लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने तनाव पर लोगों को मुफ्त ओपीडी चिकित्सा सुविधा देने का निर्णय किया है। भारतीय चिकित्सा पद्धतियों (आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्धा) के माध्यम से लोगों को तनाव से मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन


शुरुआत में दिल्ली के पांच आयुष कॉलेजों में लोगों को तनाव से मुक्ति की चिकित्सा सेवा दी जाएगी। यह सुविधा मंगलवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी। लेकिन इस पायलट प्रोजेक्ट के सफल रहने के बाद दिल्ली के सभी जिलों में कम से कम एक आयुष अस्पताल में लोगों को तनाव से मुक्त रखने के लिए इलाज मिल सकेगा। स्ट्रेस मैनेजमेंट की चिकित्सा में लोगों को योग और व्यायाम के माध्यम से तनाव कम करने के साथ-साथ उपयुक्त भोजन और सही जीवन शैली अपनाने की जानकारी भी दी जाएगी जिससे वे अपनी जीवन शैली में बदलाव कर तनाव से मुक्ति पा सकें।  
विज्ञापन


इन पांच अस्पतालों से हो रही शुरुआत
शुरुआत में आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बिया कॉलेज एवं अस्पताल, नेहरू होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान, डॉक्टर बी.आर. सूर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के साथ ही इहबास हॉस्पिटल में हर मंगलवार और गुरुवार को नियमित रूप से मानसिक तनाव पर ओपीडी की सेवाएं दी जाएंगी। बाद में इसे हर जिले में तनाव पर ओपीडी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष चिकित्सा पद्धतियों में हर्बल औषधियां, होम्योपैथिक दवाएं, पंचकर्म, योग एवं ध्यान मॉड्यूल, प्राणायाम के साथ-साथ जीवनशैली परामर्श देकर मानसिक तनाव में मदद दी जाएगी। इसके माध्यम से चिंता, थकान, अनिद्रा और मानसिक तनाव, अन्य भावनात्मक समस्याओं यानी मनोदैहिक रोगों को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही लोगों के जीवन की समग्र स्वास्थ्य गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी।


लोग तनाव को गंभीरता से नहीं लेते- मंत्री
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आज की दौड़ती-भागती जिंदगी और आधुनिक जीवनशैली में तनाव सबसे आम स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक बन गया है। जब तक यह गंभीर बीमारी का रूप धारण न कर ले, लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने कहा कि आयुष स्ट्रेस मैनेजमेंट ओपीडी के माध्यम से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों और आधुनिक स्वास्थ्य प्राथमिकताओं को जोड़ते हुए एक समग्र, निवारक और सुलभ समाधान उपलब्ध करा रहे हैं। यह कोशिश बड़े अस्पतालों में मरीजों का बढ़ता बोझ कम करेगी, व्यक्तियों को अधिक स्वस्थ, संतुलित और तनाव-मुक्त जीवन जीने में भी सक्षम बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed