फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   France will help India in Masood CASE

मसूद को प्रतिबंधित सूची में शामिल कराने में भारत की मदद करेगा फ्रांस

Fri, 13 Jan 2017 03:27 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 13 Jan 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
France will help India in Masood CASE

फ्रांस ने भारत पर हमला करने वाले आतंकी संगठनों के पनाहगाह पाकिस्तान और जैश-ए-मोहम्मद सरगना को बचाने वाले चीन पर जमकर निशाना साधा है। बुधवार को फ्रांस के विदेश मंत्री जीन मार्क आयरॉल्ट ने भारत पर हमला करने वाले लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन जैसे पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने पर जोर दिया है। 

विज्ञापन


साथ ही परोक्ष रूप से चीन को नसीहत देते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को प्रतिबंधित वैश्विक आतंकी की सूची में शामिल कराने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


फ्रांस के विदेश मंत्री ने मसूद अजहर को सुरक्षा परिषद की प्रतिबंधित सूची में शामिल कराने की भारत की कोशिशों में अड़ंगा लगाने वाले चीन पर भी बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिबद्धता एक समान होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उड़ी सैन्य कैंप में आतंकी हमले के बाद सितंबर में भारत की ओर से सीमा पार एलओसी पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक को बिल्कुल सही बताया। फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने कहा कि ऐसे खतरे के मद्देनजर एक देश को अपनी सुरक्षा का अधिकार है। 

वाइब्रेंट गुजरात समिट में हिस्सा लेने भारत आए आयरॉल्ट ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘फ्रांस उड़ी हमले समेत भारत के खिलाफ सभी आतंकी हमलों की स्पष्ट तौर पर कड़ी निंदा करता है और आतंकवाद से निपटने में भारत के साथ मजबूती से खड़े होने की प्रतिबद्धता दोहराता है। 

मसूद मामले में फ्रांस ने चीन की आलोचना की

France will help India in Masood CASE

हम खासतौर से भारत को निशाना बनाने वाले लश्कर, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत निर्णायक कार्रवाई चाहते हैं।’ बिना नाम लिए पाक को कड़ी नसीहत देते हुए फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सभी देशों को प्रभावशाली ढंग से लड़ना चाहिए। किसी भी देश को अपने क्षेत्र में आतंकवाद को पनपने नहीं देना चाहिए। 

फ्रांस ने कहा कि वह पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को सुरक्षा परिषद की प्रतिबंधित सूची में शामिल कराने में भारत की पूरी मदद करेगा। फ्रांसीसी विदेश मंत्री ने एक सवाल के जवाब में चीन का नाम लिए बिना कहा कि मसूद मामले में भारत की कोशिश में अड़ंगा लगाने की वह कड़ी आलोचना करते हैं। हमारे संयुक्त प्रयासों और समिति से मिले पूरे समर्थन के बावजूद इस मुद्दे पर सर्वसम्मति नहीं बन पाई। 

उन्होंने कहा कि मसूद मुद्दे पर भारत की ओर से ठोस सबूत भी पेश किए हैं। आयरॉल्ट ने कहा कि मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित कराना उनके द्विपक्षीय एजेंडे में है। लिहाजा वह इस दिशा में कदम उठाने के लिए भारत के साथ चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि मसूद के मुद्दे पर फ्रांस न सिर्फ भारत का समर्थन किया है, बल्कि इसका सह-प्रस्तावक  भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed