फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   France Government Rescues Narendra Modi Government over Rafale Deal

राफेल सौदा को लेकर फ्रांस ने किया मोदी सरकार का बचाव

Thu, 14 Feb 2019 10:48 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 14 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
France Government Rescues Narendra Modi Government over Rafale Deal
राफेल विमान

राफेल सौदे को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच फ्रांस ने गुरुवार को कहा कि ऑफसेट साझेदार चुनने के लिए उस पर किसी तरह का दबाव नहीं था और दावा किया कि करार के संरक्षण के लिये उसकी व्यवस्था में अंतर सरकारी समझौते से ज्यादा मजबूत कुछ नहीं है। 

विज्ञापन


फ्रांसीसी सरकार का यह दावा बहुप्रतीक्षित सीएजी रिपोर्ट के संसद में पेश किये जाने के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि मोदी सरकार फ्रांस की दसॉल्ट से 36 लड़ाकू विमान संप्रग शासन के दौरान 2007 में प्रस्तावित दाम से 2.86 फीसदी सस्ते में खरीद रही है। 
विज्ञापन


चुनिंदा पत्रकारों के एक समूह से यहां बात करते हुए भारत में फ्रांसीसी राजदूत अलेक्जेंडर जीग्लर ने दावा किया कि उनके देश की व्यवस्था में अंतर सरकारी समझौते से मजबूत कुछ नहीं जो करार को संरक्षण देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सौदे को लेकर फ्रांस सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, हमारी व्यवस्था में जब एक सरकार अपने नाम से कोई सौदा करती है तब हम एक सरकार के तौर पर आपूर्ति, कीमत के लिये जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed