{"_id":"5de52cd78ebc3e548b2b0ef9","slug":"four-year-old-girl-raped-killed-in-mp-mhow","type":"story","status":"publish","title_hn":"#KabTakNirbhaya अब मध्य प्रदेश में चार साल की मासूम से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद हत्या की ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#KabTakNirbhaya अब मध्य प्रदेश में चार साल की मासूम से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद हत्या की
Mon, 02 Dec 2019 08:55 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महू
Published by: अमित कुमार
Updated Mon, 02 Dec 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो)
- फोटो : Social media
ऐसा लग रहा है कि देश के किसी कोने में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अब मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू से एक चार साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने मासूम की हत्या कर उसका शव सुनसान जगह पर फेंक दिया।
विज्ञापन
महू पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने बच्ची का अपहरण कर लिया था। वह अपने माता-पिता के साथ महू रेलवे स्टेशन के पास एक पुल के नीचे सो रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आगे कहा कि आरोपी बच्ची को उठाकर करीब 200 मीटर दूरी पर एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां उससे दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन