{"_id":"63e3e4c88cb52ae4fc0f6bf4","slug":"four-year-old-boy-dies-in-attack-by-stray-dogs-in-surat-gujarat-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: सूरत में आवारा कुत्तों का आतंक, चार वर्षीय बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: सूरत में आवारा कुत्तों का आतंक, चार वर्षीय बच्चे को नोंच-नोंचकर मार डाला
Wed, 08 Feb 2023 11:51 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:51 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आवारा कुत्तों के हमले के बाद बच्चे के माता-पिता और अन्य मजदूरों ने उसे छुड़ा लिया था। इसके बाद उसे घटनास्थल से लगभग 11 किलोमीटर दूर बारडोली के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन इस बीच बच्चे मे दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात के सूरत में आवारा कुत्तों ने चार वर्षीय बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला। पुलिस के मुताबिक, घटना करेली गांव की है। बुधवार की सुबह जब बच्चा शौच के लिए अपनी झोपड़ी से निकला तो चार-पांच आवारा कुत्ते उस पर टूट पड़े। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह नोंचा। कुत्तों ने उसकी गर्दन को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़का और उसके माता-पिता राजस्थान के रहने वाले हैं। वे करेली गांव में एक निर्माणाधीन साइट पर मजदूरी करते हैं और वहां एक अस्थायी झोपड़ी में रहते हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आवारा कुत्तों के हमले के बाद बच्चे के माता-पिता और अन्य मजदूरों ने उसे छुड़ा लिया था। इसके बाद उसे घटनास्थल से लगभग 11 किलोमीटर दूर बारडोली के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन इस बीच बच्चे मे दम तोड़ दिया था। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बता दें, कुछ दिन पहले ही सूरत के वेडरोड इलाके में आवारा कुत्ते ने एक बच्ची पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। आवारा कुत्ते ने बच्ची को बेहरहमी से नोंचा था।