फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four-year-old boy dies after kite string slits his throat in Gujarat

Kite string: गुजरात में पतंग की डोर से चार साल के बच्चे की गई जान; तेलंगाना में छत से गिरने पर किशोर की मौत

Sun, 14 Jan 2024 09:56 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 09:56 PM IST
सार

उत्तरायण के मौके पर गुजरात में पतंग की डोर से कई लोग घायल हुए, वहीं एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बाइक पर बच्चा अपने पिता के साथ बैठा था, इसी दौरान पतंग की डोर के चपेट में आने से उनकी गर्दन पर गंभीर घाव हुआ। वहीं तेलंगाना में पतंग उड़ाते समय घर की छत से गिरने पर एक किशोर की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Four-year-old boy dies after kite string slits his throat in Gujarat
पतंग

विस्तार

रविवार को उत्तरायण के मौके पर गुजरात के महीसागर जिले में पतंग की डोर से गला कटने से चार साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं पंतग से जुड़ी अन्य घटनाओं में कई अन्य लोग घायल हुए हैं। राज्य के अधिकारी ने मामले की जानकारी दी। गौरतलब है कि उत्तरायण त्योहार, जिसे मकर संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक रूप से पतंग उड़ाते हैं। 
विज्ञापन


पतंग की डोर ने ली मासूम की जान-पुलिस
कोठम्बा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि बच्चा अपने पिता की मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। अचानकर रविवार दोपहर को बोराडी गांव के पास पंतग की डोर से उसका गला कट गया। घटना के दौरान बच्चा मोटरसाइकिल की अगली सीट पर बैठा था। पतंग की डोर के चलते बच्चे के गर्दन पर गहरी चोट लगी। जिसके बाद ज्यादा खून बहने से बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पंतग के डोर से 66 लोग घायल
गौरतलब है कि उत्तरायण के दिन गुजरात में पतंग के डोर से कम से कम 66 लोग घायल हुए। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज ने कहा कि पतंग से जुड़ी 27 चोटें अहमदाबाद में दर्ज की गई, वडोदरा में सात मामले, सूरत में छह और राजकोट और भावनगर में चार मामले सामने आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पतंग उड़ाते वक्त घर की छत से गिरा आकाश

वहीं तेलंगाना के मेडचल मल्काजगिरी में पतंग उड़ाते समय घर की छत से गिरने से 20 साल के आकाश की मौत हो गई हैं। पेटबारीशबाद थाना, पुलिस निरीक्षक गौरी प्रशांत ने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed