{"_id":"5e50824b8ebc3ef3ff5491e0","slug":"four-women-killed-three-injured-in-soil-collapse-in-nagpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपुर में मिट्टी ढहने से चार महिलाओं की मौत, तीन घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागपुर में मिट्टी ढहने से चार महिलाओं की मौत, तीन घायल
Sat, 22 Feb 2020 06:52 AM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 22 Feb 2020 06:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र में नागपुर जिले के अदसा पटकाखेड़ी गांव के पास शुक्रवार सुबह मिट्टी ढहने से चार महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की रहने वाली अनुसूया हिरदय टेकाम (45), वर्षा शामलाल माडवी (26), सुनीता कैलाश (35) और रामप्यारी उदयसिंह काकोरिया (18) अन्य 30 लोगों के साथ मिलकर छोटा सा बांध बनाने के लिए खुदाई के काम में लगे हुए थे तभी यह घटना हुई।
विज्ञापन
सौनेर थाना पुलिस थाने के निरीक्षक अशोक कोली ने कहा कि हमने ठेकेदार मनदीप चौधरी और इंजीनियर जगदीश प्रसाद के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन