{"_id":"5c5b7b90bdec22738c0f1934","slug":"four-upa-ministers-behind-the-news-of-the-fake-coup-of-army-in-2012","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के फर्जी तख्तापलट की खबर के पीछे भाजपा ने यूपीए के चार मंत्रियों को बताया जिम्मेदार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेना के फर्जी तख्तापलट की खबर के पीछे भाजपा ने यूपीए के चार मंत्रियों को बताया जिम्मेदार
Thu, 07 Feb 2019 05:58 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 07 Feb 2019 05:58 AM IST
विज्ञापन
यूपीए सरकार की दूसरी पारी के दौरान सेना की ओर से साल 2012 में तख्तापलट की खबर के लिए भाजपा ने उसी सरकार के चार मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी ने एक रिपोर्ट के आधार पर दावा किया कि तब कांग्रेस से जुड़े इन चार मंत्रियों ने सेना को बदनाम करने की साजिश रची। पार्टी ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सफाई देने और मामले की संसदीय समिति से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि तब सेना की ओर से तख्तापलट की खबर ने पूरे देश में तहलका मचा दिया था। मगर जब इसकी जांच हुई तो इसे न सिर्फ फर्जी पाया गया, बल्कि यह भी पता चला कि खबरें छपवाने केपीछे कांग्रेस के चार वरिष्ठ नेता थे जो तत्कालीन सरकार में भी शामिल थे। इनकी मंशा सेना को बदनाम करने की थी। राव ने कहा कि तब तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह ने आईबी के अधिकरियों को बुला कर इसकी जानकारी हासिल की थी। प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की हरकत देश के खिलाफ गद्दारी थी।
विज्ञापन