{"_id":"67261eb1dd5133ce720e3ba6","slug":"four-sanitation-workers-died-after-being-hit-by-kerala-express-they-removing-garbage-from-the-railway-track-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार सफाई कर्मचारियों की मौत, रेलवे ट्रैक से हटा रहे थे कचरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार सफाई कर्मचारियों की मौत, रेलवे ट्रैक से हटा रहे थे कचरा
Sat, 02 Nov 2024 06:14 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 02 Nov 2024 06:14 PM IST
सार
नई दिल्ली-तिरुवनंतपुरम केरल एक्सप्रेस शनिवार दोपहर तीन बजे शोरानूर स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इस दौरान ट्रेन ने चार मजदूरों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केरल के शोरानूर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार शाम को नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम जाने वाली केरल एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो महिलाओं समेत चार सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। बताया जाता है कि जिस वक्त घटना हुई, तब चारों रेलवे ट्रैक से कचरा हटा रहे थे।
रेलवे पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली-तिरुवनंतपुरम केरल एक्सप्रेस शनिवार दोपहर तीन बजे शोरानूर स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इस दौरान ट्रेन ने चार मजदूरों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चारों कर्मचारी ट्रैक से नीचे गिर गए।
सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने तीन कर्मचारियों के शव को बरामद कर लिया। जबकि चौथे कर्मचारी के शव की तलाश चल रही है। आशंका जताई जा रही है कि चौथा कर्मचारी भारतपुझा नदी में गिर गया होगा।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस की टीम चौथे कर्मचारी की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मजदूरों ने ट्रेन पर ध्यान नहीं दिया होगा। इसके चलते दुर्घटना हुई। मामले की जांच जारी है।