फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   four people dead in west bengal by flood in twenty four hours

पश्चिम बंगाल में भीषण बाढ़ से 24 घंटों में चार लोगों की मौत

Tue, 26 Jul 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 26 Jul 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
four people dead in west bengal by flood in twenty four hours

पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में भीषण बाढ़ से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। इस प्राकृतिक आपदा से करीब 60 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद खान ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। इन जिलों के डेढ़ सौ गांवों में बाढ़ का पानी भर जाने की वजह से 58 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव एस सुरेश कुमार ने बताया कि बाढ़ के पानी में सांप काटने, मकान ढहने या डूबने की वजह से ही लोगों की मौत हुई है। सूत्रों ने बताया कि जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जिले के डाबग्राम, कालचीनी, चिटमहल, कुमारग्राम और फूलबाड़ी इलाके इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

43 शरणार्थी शिविर खोले हैं

four people dead in west bengal by flood in twenty four hours

खान ने बताया कि बाढ़ प्रभावित जिलों में पीड़ितों के लिए फिलहाल 43 शरणार्थी शिविर खोले गए हैं, जहां बाढ़ की वजह से बेघर लोगों को रखा गया है। वहां उनको भोजन के अलावा दूसरी राहत सामग्री भी मुहैया कराई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सिक्किम व भूटान में लगातार भारी बारिश की वजह से डुआर्स की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

इससे कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। अलीपुरदुआर में एकाध जगह कच्चे तटबंधों में दरार पड़ने की भी खबर है। खान के मुताबिक बाढ़ से लाटागुड़ी और जलदापाड़ा के जंगलों में वन्यजीव भी प्रभावित हुए हैं। नेशनल पार्क के ज्यादातर इलाकों में पानी भर जाने के कारण कई जानवर ऊंची जगह पर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed