फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four Odisha DRDO contractual staffers of arrested for passing defence secrets to Pakistani agents

ओडिशा: डीआरडीओ के चार संविदा कर्मचारी गिरफ्तार, रक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करने का आरोप

Wed, 15 Sep 2021 09:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Sep 2021 09:29 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों द्वारा विदेशी एजेंटों से विभिन्न आईएसडी फोन नंबरों से संपर्क किया जा रहा था और बदले में उन्हें उनसे रुपये मिल रहे थे। इनपुट के आधार पर, अपराधियों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था। छापे के दौरान, कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गईं।

विज्ञापन
Four Odisha DRDO contractual staffers of arrested for passing defence secrets to  Pakistani agents
इंदौर में दो सगी बहनें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा की बालासोर पुलिस ने मंगलवार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के चार संविदा कर्मचारियों को रक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार, चारों संविदा कर्मचारी काफी समय से बालासोर जिले में डीआरडीओ के चांदीपुर बेस पर कार्यरत थे और रक्षा प्रतिष्ठान में उनकी नियमित पहुंच थी। चारों पर आरोप है कि ये सभी पाकिस्तान के संदिग्ध एजेंटों को रक्षा से संबंधित गुप्त जानकारी दे रहे थे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न आईएसडी फोन नंबरों से उनसे संपर्क किया जा रहा था और बदले में उन्हें उनसे रुपये मिल रहे थे। इनपुट के आधार पर, अपराधियों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया था। छापे के दौरान, कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गईं। सूत्रों के अनुसार पृथ्वी मिसाइल केंद्र के पैड-3 में शामिल एक आरोपी बसंत बेहरा अपने हैंडलर के नियमित संपर्क में थे। वे बार-बार कॉल करते और आईएसडी कॉल रिसीव करते पाए गए।
विज्ञापन


अधिकारियों को उन पर डीआरडीओ की मिसाइल गतिविधियों के बारे में रक्षा संबंधी जानकारी विदेशी एजेंटों को भेजने का संदेह था। सूत्रों के अनुसार उनके ज्यादातर कॉल राजस्थान से बाहर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर थे, जिसके बाद बालासोर पुलिस ने राज्य पुलिस मुख्यालय को बेहरा की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस सूचना के आधार पर दोषियों को पकड़ने के लिए छह आईआईसी और छह डीएसपी की छह टीमों का गठन किया गया था। नतीजतन, बेहरा और तीन अन्य आरोपियों को सोमवार देर रात डीआरडीओ गेट के पास उनके घरों से पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed