{"_id":"5b1c61804f1c1bb36e8b7230","slug":"four-more-states-signed-mou-on-ayushman-bharat-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना के एमओयू पर चार और राज्यों ने किए हस्ताक्षर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आयुष्मान भारत योजना के एमओयू पर चार और राज्यों ने किए हस्ताक्षर
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Jun 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ लागू करने के लिए चार और राज्यों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके साथ ही योजना लागू करने की सहमति जताने वाले राज्यों की संख्या आठ हो गई है। चंडीगढ़ के एमओयू पर हस्ताक्षर करने के साथ ही योजना में चार केंद्रशासित राज्य भी शामिल हो गए हैं।
योजना के एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाले नए राज्यों में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड हैं। योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये सालाना का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा। दिल्ली, ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल ने अभी तक योजना को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय चारों राज्यों से चर्चा कर रहा है। गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और तमिलनाडु जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर कर देंगे। उम्मीद है कि 15 अगस्त से योजना लागू हो जाएगी।