{"_id":"5d6be2008ebc3e014860213e","slug":"four-mlas-of-opposition-want-to-join-bjp-says-raosaheb-danve","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में शामिल होना चाहते हैं विपक्ष के चार विधायक, मैंने इंतजार करने को कहा : राव साहेब दानवे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा में शामिल होना चाहते हैं विपक्ष के चार विधायक, मैंने इंतजार करने को कहा : राव साहेब दानवे
Sun, 01 Sep 2019 08:51 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 01 Sep 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
राव साहेब दानवे (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राव साहेब दानवे ने रविवार को कहा कि भगवा दल में शामिल होने के लिए चार विपक्षी विधायकों ने उनसे मुलाकात की थी, लेकिन उनसे इंतजार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में जल्द चुनाव होने वाले हैं। पिछले कुछ हफ्तों में कांग्रेस तथा राकांपा के कई नेताओं ने भाजपा और शिवसेना का दामन थामा है। दानवे ने अन्य पिछड़ा वर्ग के एक कार्यक्रम में कहा, आज विपक्ष के चार विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए मुझसे मिले। मैंने उनसे इंतजार करने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार को प्रस्तावित करेंगे कि 2012 में नियमित जनगणना के साथ ही ‘जाति आधारित जनगणना’ भी हो। मंत्री ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग लंबे वक्त से यह मांग कर रहा है।
विज्ञापन