फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four members of same family die from cylinder blast in Nashik

नासिक में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Wed, 20 Feb 2019 05:39 PM IST
Trainee Trainee भाषा, नासिक
भाषा, नासिक Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 20 Feb 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
Four members of same family die from cylinder blast in Nashik
cylinder blast in faridabad

महाराष्ट्र में नासिक जिले के एक घर में रसोई गैस सिलेंडेर में विस्फोट होने के बाद लगी आग में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को डिंडौरी तालुका के धौर गांव के एक घर में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट की वजह से आग लग गई। घटना के वक्त परिवार के सदस्य सो रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विस्फोट से घर की टीन की छत को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारी ने बताया कि दो बच्चे और दंपति आग में जिंदा जल गए। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था और यह गैस किरासिन से जलने वाले लैंप के संपर्क में आ गई जिससे आग लग गई।
विज्ञापन


घर में बिजली का कनेक्शन नहीं था। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान मुरलीधर चौधरी (32) उसकी पत्नी कविता (30) उनका बेटा तुशार (10) और भतीजे नयान चौधरी (आठ) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed