फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four killed in violence during Holi celebrations

होली के हुड़दंग में पूर्व मंत्री भगवत के दामाद समेत चार की हत्या

Fri, 25 Mar 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 25 Mar 2016 11:25 PM IST
सार

  • बरेली में पूर्व राज्यमंत्री और नवाबगंज के सपा विधायक भगवत सरन गंगवार के भतीज दामाद राजपाल की हत्या
  • होली के हुड़दंग के बीच डीजे पर डांस के दौरान चली गोली

विज्ञापन
Four killed in violence during Holi celebrations
गंगवार

विस्तार

होली के हुड़दंग में बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और बदायूं में एक-एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बरेली में पूर्व राज्यमंत्री और नवाबगंज के सपा विधायक भगवत सरन गंगवार के भतीज दामाद राजपाल की हत्या की गई।

विज्ञापन


भगवत सरन गंगवार के भाई योगेंद्र सिंह गंगवार बरेली शहर के शास्त्री नगर में रहते हैं। बराबर में ही सेना में तैनात हवलदार सतेंद्र पाल सिंह राणा का मकान है, जो होली पर 27 मार्च तक की छुट्टी पर आया था। बृहस्पतिवार को होली पर सतेंद्र पाल के घर मेहमान आ रहे थे और उसके मकान के बाहर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े हो गए थे। योगेंद्र गंगवार पक्ष ने इसका विरोध किया। इस पर फौजी सतेंद्र ने अपने भाई और साले के साथ योगेंद्र के घर पर असलहों से लैस होकर धावा बोल दिया। रायफल से चलाई गई गोली योगेंद्र गंगवार के 30 वर्षीय भतीज दामाद राजपाल के पेट में लगी।
विज्ञापन


राजपाल सीबीगंज के गांव धंतिया के रहने वाले थे। राजपाल को आनन-फानन एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी गोली बचाव को आए योगेंद्र के पुत्र अभिनव गंगवार उर्फ अंशू की कलाई पर लगी। बचाव कर रहे योगेंद्र के भाई तेजपाल गंगवार के सिर पर तमंचे की बट मारकर उन्हें भी घायल कर दिया गया। मामले में फौजी और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में डीजे पर डांस के दौरान चली गोली

Four killed in violence during Holi celebrations
Firing

इसी दौरान लखीमपुर खीरी में मैलानी थाना क्षेत्र के गांव मदरायां में होली के हुड़दंग के बीच डीजे पर डांस के दौरान चली गोली गांव निवासी कक्षा आठ के छात्र विशाल गौतम के सिर में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी सोनू गौतम की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पिटाई के कारण आईं गंभीर चोट के चलते सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाहजहांपुर में कांट थाना क्षेत्र के गांव हथेल में बृहस्पतिवार को होलिका में आखत डालकर घर लौट रहे रविंद्र सिंह के बेटे देवेंद्र सिंह उर्फ छुटन्ने को रास्ते में गांव के ही भूरे, धर्मेंद्र और गोपाल ने घेर लिया। देवेंद्र ने उन्हें शराब के नशे में गालियां देने पर टोका था।

घेरे जाने पर देवेंद्र घर की ओर भागा तो तीनों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। तीनों ने जमीन पर गिरा कर देवेंद्र पर लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह वहीं बेदम हो गया। परिवार वाले देवेंद्र को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 

बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद विवाद ने खूनी संघर्ष

Four killed in violence during Holi celebrations
हत्या

बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव ज्वालापुर में रंग डालने को लेकर बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बताते हैं कि ओमशंकर के बच्चों ने गांव के ही जीवाराम के बच्चों को रंग लगा दिया। इसे लेकर हुए झगड़े के दौरान जीवाराम के बच्चे की पिचकारी टूट गई।

झगड़ा बढ़ता देख ओमशंकर बीच-बचाव करने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने ओमशंकर को लाठियों से पीट दिया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ओमशंकर की मौत हो गई।

मृतक के परिवार वालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम करने की कोशिश भी की। भाई जगदीश की ओर से तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed