{"_id":"62519634c7ab044e25731f7e","slug":"four-killed-as-car-rams-into-stationary-truck-on-mumbai-pune-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे में हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की दर्दनाक मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे में हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की दर्दनाक मौत
Sat, 09 Apr 2022 07:50 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 09 Apr 2022 07:50 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई की ओर जा रही एक तेज रफ्तार सेडान कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
शनिवार दोपहर मुंबई-पुणे राजमार्ग पर खड़े एक ट्रक से कार के टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई। शिरगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुणे के निकट राजमार्ग पर किवाले पुल के पास हुई। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े टूटे ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई की ओर जा रही एक तेज रफ्तार सेडान कार ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे चार पहिया वाहन में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। पीड़ितों के शवों को नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस अभी तक मृतकों की पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन