{"_id":"6759dc6f64e629a20e0164bc","slug":"four-killed-28-injured-as-pickup-van-overturns-in-odisha-hindi-news-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटने से चार लोगों की मौत, 28 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटने से चार लोगों की मौत, 28 घायल
Thu, 12 Dec 2024 12:09 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:09 AM IST
सार
ओडिशा में पिकअप वैन पलटने से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई वहीं 28 लोगों के घायल हो गए, जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
ओडिशा में बड़ा सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गजपति जिले में पिकअप वैन पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई वहीं 28 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।
पुलिस ने दी जानकारी
मामले में पुलिस ने बताया कि यह हादसा मोहना थाना क्षेत्र के चिटिंग घाट पर हुआ। मोहना थाने के प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार सेठी ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब रामगिरी गांव के 36 लोग एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पिकअप वैन से चंद्रगिरी जा रहे थे। चालक के अचानक ब्रेक लगाने से वाहन पलट गया। हालांकि, हादसे के असली कारण की जांच की जा रही है।
मृतकों की पहचान
वहीं बात मृतकों की करें तो पुलिस के अनुसार हादसे में मारे गए लोगों की पहचान बसंती भुइयां (65), चंद्रमा भुइयां (61), राधा कुडुम्बा (58) और हरिबंधु गमांग (60) के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंद्रगिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो लोगों की मौत हुई, जबकि दो अन्य को बेहतर इलाज के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, पांच घायलों की हालत गंभीर है।