फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Four Good news of september 20 it contains triple talaq and Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana

खुशखबरः तीन तलाक अध्यादेश को मोदी सरकार ने दी मंजूरी समेत प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश

Thu, 20 Sep 2018 01:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Sep 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four Good news of september 20 it contains triple talaq and Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana
- फोटो : Amar Ujala

मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से आजादी दिलाने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में तीन तलाक पर अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई है। तीन तलाक विधेयक लोकसभा से पारित हो चुका है, लेकिन राज्यसभा में लंबित है। राष्ट्रपति की मुहर लगते ही तीन तलाक पर कानून पास हो जाएगा। संसद से बिल पारित होने से पहले 6 महीने तक अध्यादेश से काम चलेगा। गौरतलब है कि लोकसभा से पारित होने के बाद यह बिल राज्यसभा में अटक गया था।

विज्ञापन


 

केजरीवाल सरकार बुजुर्गों के लिए लाई खुशखबरी

केजरीवाल सरकार राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराने जा रही है। 77,000 तीर्थ यात्रियों के लिए सरकार अब बसों की जगह ट्रेन का इस्तेमाल करेगी। तीर्थ यात्रा सालाना पांच तीर्थों के लिए चलायी जाएगी। यह तीर्थ यात्रा 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के अंतर्गत कराई जाएगी। दिल्ली पर्यटन और परिवहन विकास निगम ने इसके लिए सरकार के पास आईआरसीटीसी के साथ एक अनुबंध (एग्रीमेंट) करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। एग्रीमेंट के तहत आईआरसीटीसी यात्रियों को ले जाने के साथ-साथ होटलों में रहने और अन्य सुविधाओं का भी ख्याल रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

SBI की नई पहल, एटीएम सौर पैनल स्थापित करने की योजना

भारतीय स्टेट बैंक ने बिजली बचाने और और सोलर उर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। एसबीआई पूरे देश में लगभग 10,000 एटीएम सौर पैनल स्थापित करने के बारे में सोच रहा है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी है मौजूदा समय में, बैंक के लगभग 1,200 एटीएम केन्द्र सौर ऊर्जा से चल रहे हैं।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर के साथ ही कर पाएंगे शॉपिंग

इंस्टाग्राम पर आप जल्द सेल्फी शेयर करने के साथ ही शॉपिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे। फेसबुक ‘आईजी शॉपिंग’ नाम का एक नया एप पेश करने की तैयारियों में जुटा है, जो इंस्टाग्राम पर पसंदीदा उत्पादों को खोजने और खरीदने की सुविधा देगा। फेसबुक ई-कॉमर्स बाजार में इंस्टाग्राम के बढ़ते प्रभाव से खासा उत्साहित है। फोटो शेयरिंग के बीच एप पर यूजर को पसंदीदा फैशन ब्रांड के कपड़े, असेसरीज और बाकि प्रॉडक्टस खरीदने की सुविधा देने के इरादे से वो ‘आईजी शॉपिंग’ की लॉन्चिंग की तैयारियों में जुट गया है। मालूम हो कि इंस्टाग्राम पर लगभग 2.5 करोड़ कंपनियों और ब्रांड के अकाउंट मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed