{"_id":"625482e04e0e4a4b3e3938c1","slug":"four-die-in-assam-after-consuming-mushrooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: जहरीला मशरूम खाने से चार लोगों की मौत, पिछले सप्ताह आठ लोग हुए थे बीमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: जहरीला मशरूम खाने से चार लोगों की मौत, पिछले सप्ताह आठ लोग हुए थे बीमार
Tue, 12 Apr 2022 01:04 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:04 AM IST
सार
जिला अधिकारी ने बताया कि चाय बगान में काम करने वाली महिलाओं की समूह ने चराइदेव जिले के सोनारी कस्बे स्थित एस्टेट में उगे मशरूम को घर ले जाकर पकाया था और अपने बच्चों के साथ खाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के डिब्रूगढ़ जिले में पिछले सप्ताह जहरीला मशरूम खाने के कारण बीमार हुए आठ लोगों में से चार लोगों की असम चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल (एएमसीएच) में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रीमा कर्माकर, उनका 10 वर्षीय बेटा अजय कर्माकार, 32 वर्षीय जानकी प्रजा और 12 वर्षीय चयनिका कर्माकर के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जिला अधिकारी ने बताया कि चाय बगान में काम करने वाली महिलाओं की समूह ने चराइदेव जिले के सोनारी कस्बे स्थित एस्टेट में उगे मशरूम को घर ले जाकर पकाया था और अपने बच्चों के साथ खाया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ ही समय बाद ही इनमें से आठ लोगों ने पेट दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें छह अप्रैल को चराइदेव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें एएमसीएच रेफर कर दिया।