{"_id":"5ff796f11105907fec4eeb30","slug":"four-black-deer-killed-in-stray-dogs-attack-at-pune-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे चिड़ियाघर में आवारा कुत्तों के हमले में चार काले हिरन की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे चिड़ियाघर में आवारा कुत्तों के हमले में चार काले हिरन की मौत
Fri, 08 Jan 2021 04:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी,पुणे
एजेंसी,पुणे
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 08 Jan 2021 04:49 AM IST
विज्ञापन
काला हिरण (प्रतीकात्मक फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस दुर्लभ काले हिरन के शिकार के आरोप में अभिनेता सलमान खान को अब तक अदालत के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, पुणे के चिड़ियाघर में आवारा कुत्तों ने ऐसे ही चार काले हिरन को मार डाला।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पुणे के राजीव गांधी जूलॉजिकल पार्क में कुछ कुत्तों के हमले में चार हिरनों ने दम तोड़ दिया, वहीं एक अन्य जख्मी हो गया है।
चिड़ियाघर के निदेशक राजकुमार जाधव ने बताया कि यह घटना बुधवार की सुबह हुई। उल्लेखनीय है कि वन्यजीव संरक्षण कानून की अनुसूची एक के तहत काला हिरन एक संरक्षित प्राणी है। जिसके मारने या शिकार पर प्रतिबंध है। उन्होंने बताया कि कुछ कुत्ते छुपकर चिड़ियाघर में घुस आए और काले हिरनों के बाड़े में चले गए।
विज्ञापन
दरअसल काला हिरन संकोची और डरपोक पशु होता है। कुत्तों को अपने बाड़े में देखकर दो नर और दो मादा हिरन की दहशत में मौके पर ही मौत हो गई। इन चार हिरनों की मौत के बाद चिड़ियाघर में अब केवल 30 काला हिरन शेष रह गए हैं।
विज्ञापन