फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Forty years after retirement, IAF man donates over Rs 1 cr to Defence Ministry

रिटायरमेंट के 40 साल बाद रक्षा मंत्रालय को इस शख्स दिया 1 करोड़ का दान

Tue, 16 Jul 2019 05:48 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 16 Jul 2019 05:48 AM IST
विज्ञापन
Forty years after retirement, IAF man donates over Rs 1 cr to Defence Ministry

‘सैनिक को सेना से तो बाहर निकाला जा सकता है, लेकिन एक सैनिक से सेना को बाहर नहीं किया जा सकता’, इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए एयरफोर्स से रिटायर जवान 74 वर्षीय सीबीआर प्रसाद ने अपने जीवन की पूरी बचत रक्षा मंत्रालय को दान दे दी।

विज्ञापन


प्रसाद ने बताया कि रेलवे में अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिलने के कारण 9 वर्षों की सेवा के बाद उन्होंने एयर फोर्स को छोड़ दिया था। दुर्भाग्य से उन्हें रेलवे की नौकरी नहीं मिली। तब उन्होंने अपने जीवन-यापन के लिए एक पॉल्ट्री फार्म शुरू किया।
विज्ञापन


प्रसाद ने बताया, ‘सौभाग्य से यह व्यवसाय चल निकला। मैंने अपने परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद सोचा कि मुझे रक्षा सेवा से जो कुछ मिला, उसको लौटाना चाहिए। तब मैंने रक्षा मंत्रालय को 1.08 करोड़ रुपये देने का फैसला किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाद सोमवार को यहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें चेक सौंपा। उन्होंने समाज की मदद करने के लिए पॉल्ट्री फार्म में 30 सालों तक कड़ी मेहनत की। बाद में उन्होंने एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की भी स्थापना की।


जब उनसे पूछा गया कि उनके परिवार ने इसकी इजाजत दी, तो उन्होंने कहा कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है। मैंने अपनी संपत्ति में से बेटी को दो फीसदी, पत्नी को एक फीसदी और शेष 97 फीसदी हिस्सा समाज को लौटा दिया। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह यह देख कर खुश हुए कि एक छोटे से सिपाही ने जीवन की पूरी जमा पूंजी रक्षा मंत्रालय को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed