फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former WHO chief scientist Swaminathan said new variant of Corona is not worrying, definitely take precautions

Covid-19: पूर्व WHO प्रमुख वैज्ञानिक स्वामीनाथन ने कहा- नया वेरिएंट चिंताजनक नहीं, सावधानी जरूर बरतें

Fri, 22 Dec 2023 12:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 22 Dec 2023 12:30 AM IST
सार

एक साक्षात्कार में स्वामीनाथन ने बताया कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है। हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमारे पास सुझाव देने के लिए फिलहाल कोई डाटा नहीं है। हमें सिर्फ सामान्य बचाव उपाय की आवश्यकता है। हमें सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Former WHO chief scientist Swaminathan said new variant of Corona is not worrying, definitely take precautions
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

देश में एक बार फिर कोरोना बढ़ता जा रहा है। कोरोना का नया सब वेरिएंट जेएन-1 चिंता का विषय बना हुआ है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की पूर्व प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि फिलहाल कोरोना से घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह खतरनाक नहीं हैं। यह चिंता का विषय नहीं है। हालांकि, स्वामीनाथन का कहना है कि सावधानी बरतने की आवश्यकता जरूरी है। लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता नहीं है। बता दें, स्वामीनाथन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की प्रमुख भी रह चुकी हैं।  
विज्ञापन


हवादार क्षेत्रों में रहने की कोशिश करें
एक साक्षात्कार में स्वामीनाथन ने बताया कि हमें सतर्क रहने की जरूरत है। हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमारे पास सुझाव देने के लिए फिलहाल कोई डाटा नहीं है। हमें सिर्फ सामान्य बचाव उपाय की आवश्यकता है। हमें सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। लोगों को बिना मास्क के कम वेंटिलेशन वाली जगह में रहने से बचना चाहिए। आप ऐसे किसी क्षेत्र में हैं तो मास्क जरूर पहने। किसी संक्रमित व्यक्ति के पास जाने से थोड़ा बचें। खुली जगह में रहने की कोशिश करें। अगर बुखार या सांस फूलने जैसी कोई भी समस्या होती है तो अस्पताल जरूर जाएं। उन्होंने आगे कहा कि हमें यह ध्यान देना होगा कि अभी सर्दी का मौसम है। हमें सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। भारत में अब तक 21 मामले सामने आए हैं, जिससे लोगों में फिर से घबराहट हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी बताया है कि वर्तमान साक्ष्यों के आधार पर जेएन-1 का जोखिम कम है।
विज्ञापन


हल्के में न लें खांसी-जुकाम
द्वारका स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल के निदेशक डॉ. ईश्वर सिंह का कहना है कि इस मौसम में खांसी-जुकाम होना आम बात हैं, लेकिन कोरोना के बदले स्वरूप के आने में बाद इसे हल्के में नहीं ले सकते। यदि किसी मरीज को खांसी-जुकाम लंबे समय से है तो उसे कोरोना की जांच करवानी चाहिए। ऐसे मरीजों में कोरोना के मामले मिल सकते हैं। हालांकि, अभी तक आए मामलों में यह ज्यादा गंभीर नहीं पाया गया है, लेकिन बचाव के लिए सतर्क रहना ज्यादा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड नियमों का पालन करें
  1. मास्क पहनें
  2. अपने हाथों को बार-बार साफ करें
  3. सामाजिक दूरी बनाएं
इन लोगों को ज्यादा खतरा
  1. बुजुर्ग
  2. बच्चे 
  3. मधुमेह, उच्च रक्तचाप और सांस के मरीज
  4. कैंसर, दिल व अन्य रोगों से बीमार लोग
कोरोना के शुरुआती लक्षण
  1. लगातार बुखार रहना
  2. सूखी खांसी
  3. थकान
  4. सांस लेने में तकलीफ
  5. नाक बहना
  6. गले में खराश
  7. नाक बंद होना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed