फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Vice President Venkaiah Naidu backs simultaneous polls

Venkaiah Naidu: पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू ने एक साथ चुनाव कराने का किया समर्थन, भारत पर छिड़ी बहस पर कही ये बात

Wed, 06 Sep 2023 07:18 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 06 Sep 2023 07:18 PM IST
सार

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि देश को संसद और विधानसभा दोनों के लिए एक साथ चुनाव कराने की जरूरत है क्योंकि बार-बार चुनाव होने से देश की प्रगति बाधित होती है।

विज्ञापन
Former Vice President Venkaiah Naidu backs simultaneous polls
Venkaiah Naidu - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में इन दिनों एक साथ चुनाव कराने को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं। विपक्षी पार्टियों ने सरकार के इस सुझाव की कड़ी आलोचना की है। वहीं, देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि देश को संसद और विधानसभा दोनों के लिए एक साथ चुनाव कराने की जरूरत है क्योंकि बार-बार चुनाव होने से देश की प्रगति बाधित होती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक चुनाव कराने से सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ कम होगा। उनका मानना है कि इस विषय पर गहन और सार्थक बहस होनी चाहिए। आगे बोले कि "चुनाव आयोग की सिफ़ारिशों, विधि आयोग की सिफारिशों, संसदीय स्थायी समितियों की सिफारिशों के अनुसार चलना और लागत-बचत द्वारा भी निर्देशित होना, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि हमें 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के सिद्धांत पर चलना चाहिए''।
विज्ञापन


'इंडिया' के बजाय 'भारत' नाम का उपयोग करने में कुछ भी गलत नहीं
वह अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि 'इंडिया' के बजाय 'भारत' नाम का उपयोग करने में कुछ भी गलत नहीं है क्योंकि देश को प्राचीन काल से भारत के नाम से जाना जाता था। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि हमें लोकतंत्र में अनावश्यक विवादों से बचना चाहिए। कभी-कभी मतभेद होते हैं। लेकिन बहस के बाद, हमें आम सहमति बनानी चाहिए, फिर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों के एक पार्टी से दूसरे पार्टी में जाने के बारे में बोलते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे के समाधान के लिए दल-बदल विरोधी कानून में संशोधन किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, 1971 तक संसद और राज्य विधानसभाओं दोनों के लिए एक साथ चुनाव होते थे। हालांकि, बाद में विभिन्न कारणों से यह प्रथा समाप्त हो गई। पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से मौजूदा सरकारें लोगों के व्यापक हित में ठोस फैसले नहीं ले पाएंगी।


पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि संविधान में पहले से ही 'इंडिया, दैट इज भारत...' का उल्लेख है। नायडू ने कहा कि संविधान सभा में ही इतनी बहस और चर्चा हुई थी और ये दोनों (इंडिया और भारत) परस्पर विनिमय योग्य हैं। भारत का उपयोग प्राचीन काल से किया जाता रहा है। भारत नाम इस्तेमाल करने में किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 'इंडिया' शब्द इसलिए प्रचलन में आया क्योंकि इसका नाम विदेशियों ने रखा था। अन्यथा सांस्कृतिक रूप से देश को भारत के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed