फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former vice president of AMU Student Union said that tricolor will wave from Kashmir to Kanyakumari

कन्याकुमारी से पीओके तक फहराएंगे हिंदुस्तान का झंडा : पूर्व एएमयू छात्र संघ उपाध्यक्ष

Fri, 19 Oct 2018 06:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 19 Oct 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
former vice president of AMU Student Union said that tricolor will wave from Kashmir to Kanyakumari

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर ने कहा कि वह कन्याकुमारी से पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके )तक हिंदुस्तान का झंडा लहराना चाहते हैं। आतंकी मन्नान वानी के नमाज ए जनाजा एवं उससे उपजे विवाद में डिग्री लौटाकर 1200 कश्मीरी छात्रों को वापस कश्मीर लेकर जाने की चेतावनी देने वाले सज्जाद सुभान रॉथर का कहना है कि वह केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में सज्जाद ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार से बहुत उम्मीद है। वह भाजपा से मिलकर कश्मीर को चमन बनाना चाहते हैं। जो लोग सोचते है कि हम गुलाम हैं, उनके जेहन में यह बात बैठाना है कि वह कश्मीर नहीं बल्कि हिंदुस्तान के नागरिक हैं। 

विज्ञापन

भारत के बिना कश्मीर की तरक्की संभव नहीं

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के बगैर कश्मीर की तरक्की नहीं हो सकती। पाकिस्तान कल का बच्चा है। हमलोगों को यूरोप की तरह आगे बढ़ना है, न कि पाकिस्तान की तरह दहशतगर्दी में जीना है। सज्जाद का कहना है कि मैं कश्मीर से नहीं बल्कि अलीगढ़ से चुनाव लड़कर संदेश देना चाहता हूं कि कश्मीर का सितारा पूरे हिंदुस्तान में चमकता है। 

उन्होंने छात्रों की मांग पूरी करने एवं तत्परता दिखाने के लिए जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक एवं मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से एक प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर शुक्रिया अदा करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed