{"_id":"5bf9e559bdec22416e626256","slug":"former-vice-president-hamid-ansari-said-brotherhood-must-be-expanded","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज सहिष्णुता से आगे आकर बंधुत्व की भावना का होना चाहिए विस्तार : अंसारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महज सहिष्णुता से आगे आकर बंधुत्व की भावना का होना चाहिए विस्तार : अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शनिवार को चेतावनी देते हुये कहा कि सामाजिक पूर्वाग्रहों का परिणाम बहिष्कार के रूप में निकल सकता है, जो खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए समय की आवश्यकता है कि महज सहिष्णुता से परे जाया जाए और तथाकथित 'अन्य' को स्वीकार किया जाए।
विज्ञापन
प्रणव मुखर्जी फाउंडेशन द्वारा आयोजित 'शांति, सद्भावना और प्रसन्नता की ओर : संक्रमण से रूपांतरण' पर एक सम्मेलन में अंसारी ने कहा कि बंधुत्व की भावना समाज में दो व्यापक बुराइयों जाति पूर्वाग्रह और धार्मिक असहिष्णुता के खिलाफ बांध की तरह है । उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता यह है कि बंधुत्व की भावना का समाज में विस्तार किया जाए।
विज्ञापन