फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former union minister Ram Shankar Katheria appointed as chief of the NCSC

अनुसूचित जाति आयोग से पुनिया की छुट्टी, पूर्व मंत्री रामशंकर कठेरिया बने अध्यक्ष

Thu, 01 Jun 2017 08:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 01 Jun 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
Former union minister Ram Shankar Katheria appointed as chief of the NCSC
रामशंकर कठेरिया - फोटो : PTI

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कठेरिया के साथ ही बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एल मुरूगन को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


पीएम कार्यलय से जिन पदों के नामों के लिए मंजूरी दी गई थी अब उन नामों को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। कठेरिया और मुरूगन अपनी नियुक्ति की डेट से तीन साल तक इस पद पर रहेंगे। बता दें कि कठेरिया आगरा से सांसद हैं उन्हें पिछले साल मंत्रीपरिषद से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था क्योंकि उन पर ग्रेजुएशन और पोस्ट- ग्रेजुएशन के अंक पत्रों के साथ जालसाजी का आरोप लगा था।
विज्ञापन


इसके अलावा उन पर कथित तौर पिछले साल फरवरी में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया का कार्यकाल अक्टूबर 2016 में खत्म हो गया था जबकि पूर्व उपाध्यक्ष राज कुमार वेरका छह महीने पहले ही रिटायर हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कठेरिया को कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य पी एल पुनिया का स्थान संभालेंगे। इसके अलावा इसी क्रम में तेलंगाना से के रामुलू, बिहार से योगेंद्र पासवान और उत्तराखंड से स्वराज विदवान को आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed